: सुबह खाली पेट खाएं मखाने, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर*
Sun, Jul 14, 2024
*
सुबह खाली पेट खाएं मखाने, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर।*
*शुगर:-*
आप मखाने के सुबह खाली पेट बीस दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी समाप्त हो जाता है।
*हृदय के लिए फायदेमंद:-*
मखाना केवल शुगर के रोगी के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी लाभदायक है। इनके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।
*तनाव कम:-*
मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और स्वयं असर महसूस करें।
*
जोड़ों का दर्द दूर:-*
मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे रोगियों के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है।
*
पाचन में सुधार:-*
मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है।
*
किडनी को मजबूती:-*
फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्लड को बेहतर रखने के लिए मखानों का नियमित सेवन करें।
: अर्जुन छाल के फायदे
Wed, Jul 10, 2024
अर्जुन छाल के फायदे
- इस छाल के खाने से हार्ट की सेहत बेहतर होती है. अगर आप सुबह-सुबह इसका सेवन कर लीजिए खाली पेट तो यह आपके शरीर में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल फेंकने में मदद करेगा.
- वहीं, इस छाल का काढ़ा बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में आपकी पूरी मदद करेगा. यह शरीर में इंसुलिन को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने का काम करता है. तो अगर आप शुगर के मरीज हैं तो यह अर्जुन की छाल का काढ़ा एकबार जरूर पिएं.
शरीर हो गया है हड्डियों का ढांचा, तो खाइए ये वेज फूड, एक महीने में बॉडी में भरने लग जाएगा मांस
- अगर आपको गले में खराश है और बहुत खांसी आ रही है तो फिर रोजान एक कप इस काढ़े को पी लीजिए, फिर देखिए कैसे सीने की जकड़न कम होती है और लंबे समय से जमा बलगम भी निकलकर बाहर आता है.
- यह आयुर्वेदिक काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है. अर्जुन की छाल शरीर में होने वाले संक्रमणों को रोकने का काम करता है. इसके अलावा यह नुस्खा आपके वजन को नियंत्रण करने का भी काम कर सकता है.
: 5 चीजें खाने से ठीक हो जाता है लूज मोशन*
Tue, Jul 9, 2024
*5 चीजें खाने से ठीक हो जाता है लूज मोशन*
पेट खराब होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. आप फलोें का जूस और सब्जियों का रस भी ले सकते हैं. बेहतर होगा अगर पानी में लवण मिला हो.
आप चाहें तो नींबू पानी, नमक-चीनी का घोल या फिर नारियल पानी ले सकते हैं. गाजर का जूस भी ऐसे समय में काफी फायदेमंद होता है.
अपसेट पेट में अदरक का इस्तेमाल काफी कारगर होता है. इसमें एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द में राहत देता है. एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है.
पेट दर्द में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है. दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जिससे पेट जल्दी ठीक होता है. साथ ही ये पेट को ठंडा भी रखता है.
अगर आप बार-बार हो रहे मोशन से परेशान हो चुके हैं तो केले का इस्तेमाल आपको राहत देगा.
🌹