: धूम्रपान इंसान के शरीर की अलग-अलग अंग पर अलग असर
Wed, May 31, 2023
(1) दिमाग _ धूम्रपान से स्ट्रोक होने की आशंका 2*4 गुना बढ़ सकती है, स्ट्रोक हमारे दिमाग को नुकसान पहुंचाने के अलावा मृत्यु का कारण भी बन सकता है , (2)
हृदय _ तंबाकू के धुए से निकलने वाले केमिकल हृदय की समस्याओं और रोगों की आशंका को बढ़ाते हैं रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है , (3) हड्डियां _ हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती है, धूम्रपान फैक्चर के बाद हड्डी के उपचार को भी प्रभावित करता है, (4) प्रतिरक्षा तंत्र _ प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचाती है धूम्रपान इसे कमजोर करता है और शरीर में इन्फ्लेमेशन का कारण भी बनता है , (5) फेफड़े _ फेफड़े संभवत: सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं फेफड़ों के एयरवेज को नुकसान पहुंचता है निमोनिया अस्थमा और टीवी का भी कारण बनता है, (6)मुंह _ मुंह से दुर्गंध, सांसों की दुर्गंध , दागदार दांत, सुखा मुंह, स्वाद कम आना जैसी समस्याएं सामने आती है मसूड़े के टिश्यूज भी प्रभावित होते हैं, (7) रिप्रोडक्शन _ धूम्रपान की वजह से महिलाओं को गर्भवती होने में अधिक कठिनाई हो सकती है वहीं पुरुषों में नपुंसकता का खतरा रहता है, (8) त्वचा _ धूम्रपान त्वचा तक पहुंचने वाली ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देता है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और त्वचा का रंग रूप भी बदल देता है ।
: गर्मी में क्यों खाएं पुदीना जानें
Thu, May 25, 2023
* पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है ! इसके अलावा या पेट की संबंधित अन्य समस्याओं से जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है ! * दिन भर बाहर रहने वाले लोगों को पैर के तलवों मैं जलन की शिकायत रहती है , ऐसे में उन्हें फ्रिज में रखे हुए पुदीने को पीसकर तलों पर लगाना चाहिए ताकि तुरंत राहत मिल सके इससे पैरों की गर्मी भी कम होगी! * सुखा या गिला पुदीना छाछ , दही कच्चे आम के पन्ने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा ! * अगर आपको अक्सर टॉन्सिल्स की शिकायत रहती है और इसमें होने वाली सूजन से आप परेशान है तो पुदीने के रस में सादा पानी मिलाकर इस पानी से गरारे करना आपके लिए फायदेमंद होगा ! * गर्मी में पुदीने की चटनी का रोजाना सेवन सेहत से जुड़े कई फायदे देता है पुदीना , काली मिर्च, हींग, सेंधा नमक ,मुनक्का, जीरा, छुहारा सबको मिलाकर चटनी पीस लें यह चटनी पेट के कई रोगों से बचाव करती है वह खाने में भी स्वादिष्ट होती है भूख ना लगने या खाने से अरुचि होने पर भी यह चटनी भूख को खोलती है! * पुदीने का नियमित रूप से सेवन आपको पीलिया जैसे रोगों से बचाने में सक्षम है वही मूत्र संबंधी रोगों के लिए भी पुदीने का प्रयोग बेहद लाभदायक है पुदीने की पत्तियों को पीसकर पानी और नींबू के रस के साथ पीने से शरीर की आंतरिक सफाई होती है