सवा लाख दीपों से सुसज्जित मंदिर परिसर : भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Nov 24, 2026
सवा लाख दीपों से जगमगाया मध्यस्वामी मलय मंदिर, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई देव दीपावली
भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर, कांचीमठ में भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में लगभग सवा लाख दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा।
देव दीपावली के अवसर पर भगवान श्री कार्तिकेय स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दीपों की मनोहारी छटा और भक्तिमय वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी वैदिक पंडित श्री ए. एस. रामनाथ शास्त्री के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ।
सवा लाख दीपों से सुसज्जित मंदिर परिसर
आस्था, सनातन परंपरा और सामूहिक भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। दीपोत्सव ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद एवं दिव्यता की अनुभूति कराई।
स्थान: मध्यस्वामी मलय मंदिर, कांचीमठ, E-7 अरेरा कॉलोनी, 12 नंबर बस स्टॉप के पास, भोपाल।
वैदिक पंडित श्री ए. एस. रामनाथ शास्त्री
मुख्य पुजारी
🪔 देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
🔱 हर हर महादेव! जय श्री कार्तिकेय स्वामी! 🙏
विज्ञापन