: गुड़ का नियमित सेवन करने से सर्दी से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है।
Admin
Fri, Oct 25, 2024
गुड़ का नियमित सेवन करने से सर्दी से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ जल्दी पचने वाला, खून बढ़ाने वाला व भूख बढ़ाने वाला होता है। गुड़ के साथ पकाए चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज़ खुलती है। गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने से सर्दी में अस्थमा परेशान नहीं करता।
गुड़ और घी मिला कर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
गुड़ का हलवा खाने से स्मरणशक्ति भी बढ़ती है।
गुड़ आयरन का प्रमुख स्रोत है इसलिए यह अनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रूरी है।
गुड़ शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं इसलिए दमा के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक के सेवन से सर्दियों में जोड़ों के दर्द से दूर रहा जा सकता है।
विज्ञापन