BREAKING NEWS

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

बिना अनावश्यक दवाओं पर निर्भर हुए स्वस्थ जीवन कैसे जिएं? प्रकृति के पांच तत्वों और अनुशासित दिनचर्या में छिपा है बेहतर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: सर्दियां शुरू होते ही खाएं ये पांच चीजे, नहीं लगेगी ठंड

Admin

Fri, Nov 24, 2023
*सर्दियां शुरू होते ही खाएं ये 5 चीजें, पूरे सीजन नहीं लगेगी ठंड! खासी-जुकाम से भी छुटकारा* स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन सर्दियों के दिनों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह न केवल हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करता है, बल्कि हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है. इसके सेवन से आपको गले में खराश नहीं होगी. घी का सेवन करना हमें शुरू से ही सिखाया जाता है. घी में पर्याप्त मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे शरीर के तापमान और गर्मी को संतुलित बनाए रखता है. सर्दियों के मौसम में घी का नियमित रूप से सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसे आप सर्दियों के मौसम में अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. गुड़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इसका इस्तेमाल आप मीठे पकवान बनाने में कर सकते हैं या ऐसे भी खा सकते हैं. गुड़ के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. सर्दियों में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसके कारण शरीर में गर्माहट पैदा होती है. अगर आपको खांसी की समस्या है तो आप दालचीनी का पानी पी सकते हैं. सर्दियों के मौसम में ख़ासतौर पर हमें हल्दी को अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए. हल्दी का उपयोग खाने में तो सभी लोग करते हैं, लेकिन अगर आप हल्दी का उपयोग दूध में डालकर, यानी हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो सर्दियों में आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में काफी मदद मिल सकती है.(अभी बाजार में कच्ची हल्दी आ चुकी है कच्ची हल्दी को रात को दूध उबालने से पहले घीस के डाल दें और उबाले कर दूध का उपयोग करें) (जानकारी में किसी और अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचूरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह लें)

विज्ञापन

जरूरी खबरें