BREAKING NEWS

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

बिना अनावश्यक दवाओं पर निर्भर हुए स्वस्थ जीवन कैसे जिएं? प्रकृति के पांच तत्वों और अनुशासित दिनचर्या में छिपा है बेहतर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: कोलेस्ट्रॉल (चर्बी) क्या हैं

Admin

Sat, Jan 27, 2024
*🌹 *कोलेस्ट्रॉल क्या है ?* यह एक वसा ( चर्बी ) जैसा या मोम जैसा पदार्थ है। जो शरीर में कोशिका झिल्ली, कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। *कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है* 'एलडीएल कोलेस्ट्रॉल' और 'एचडीएल कोलेस्ट्रॉल' एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को गंदा माना जाता है। क्योंकि यही शरीर में असली परेशानी की जड़ है। इसका लेवल अधिक होने से आपको दिल के रोग, नसों के रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे गंभीर परिणाम देने वाले जानलेवा रोग हो सकते हैं।जबकि 'एचडीएल कोलेस्ट्रॉल' अच्छा होता है और शरीर के कई कामकाज में सहायक है। *कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं ?* ऐसा माना जाता है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कोई पक्के लक्षण नहीं होते हैं। यही कारण है, कि डॉक्टर हमेशा ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ संकेत हैं, जिन लक्षणों से आप जान सकते हैं कि आपके रक्त में गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, जैसे जी मिचलाना, सुन्न होना, अत्यधिक थकान, सीने में दर्द या एनजाइना, सांस लेने में कठिनाई, हाथ-पांव में सुन्नपन या ठंडक, हाई ब्लड प्रेशर। उई *क्या करें-* पुरुषों को 45 से 65 और महिलाओं को, 55 से 64 की उम्र के बीच, प्रत्येक व्यक्ति को, एक से दो साल में ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। यदि आप 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं, तो हर साल कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं। *कोलेस्ट्राल का थोड़ा समाधान-* कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए औषधि और व्यायाम के साथ उचित आहार करना अत्यंत आवश्यक हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें