: 35 पार होने पर ऐसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
Sat, May 25, 2024
इसे*
35 पार मे हम ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल*
*
1. थकान और बढ़ती उम्र की झलक आंखों पर सबसे पहले दिखने लगती है। ऐसे में आप आंखों को ज्यादा थकने से बचाएं, उन्हें काम के बीच में आराम दें और सोने से पहले आंखों का मेकअप हटाना कतई न भूलें।
2. किशोरावस्था में मुंहासे होना अलग बात है, लेकिन 35 की उम्र के बाद भी मुंहासे हो रहे है तो इसे गंभीरता से ले। क्योंकि इस उम्र में ये त्वचा की गहराई से आते हैं, ऐसे में पुराने प्रोडक्ट्स लगाने से काम नहीं होगा। आप ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिसमें सल्फर शामिल हों और जो स्किन को ज्यादा मॉइश्चराइज करें। अगर अब तक आप विटामिन सी जैल युज करती हैं तो 35 की उम्र बाद विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करें।
3. अगर अभी तक आप वजन को लेकर सीरियस नहीं रही हो, तो 35 की उम्र बाद अपनी बॉडी वेट पर विशेष ध्यान दे, क्योंकि इस उम्र में शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर में फैट का पुनर्विभाजन होता है और वजन में भी बदलाव आता है। इसके अलावा इस उम्र में त्वचा में ढीलापन भी आने लगता है।
4. इस उम्र में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और वजन ज्यादा न बढ़ने दें, इसके लिए रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें।
5. 35 की उम्र में सन डैमेज, झुर्रियों, सन स्पॉट्स आदि से बचाव पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए सनस्क्रीन को भूलकर भी लगाना न भूलें। इसे हमेशा बाहर जाते समय लगाएं, इससे त्वचा सुरक्षित रहेगी।
*नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से या राष्ट्रिय प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र से सत्यापन जरूर करें।
: क्या आप भी खाना खाते समय करते हैं ये रोग जनित गलतियां
Thu, May 23, 2024
*
क्या आप भी खाना खाते समय करते हैं ये रोग जनित गलतियां*
आधुनिक सभ्यता में संतुलित डाइट लेने की तमाम बातें कही जाती हैं, लेकिन आयुर्वेद के नियमों को नहीं माना जाता. यदि आपको अपनी सेहत से प्यार है तो अपनी डाइट को मैनेज करने के लिए आयुर्वेद के नियमों को समझें.आयुर्वेद के हिसाब से कुछ चीजों का मेल जानलेवा भी हो सकता है।
गर्मियों के मौसम में बाजार में भिंडी भी मिलती है और करेला भी. कुछ लोग दोनों सब्जियों के शौकीन होते हैं. लेकिन आपको शायद मालूम न हो कि भिंडी और करेला को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए. भिंडी और करेले का सेवन पेट में जहर बनाने का काम करता है. ये आपके लिए जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकता है।
दही के साथ करेला का सेवन करने से हमेशा बचें यह पेट का हाजमा बिगाड़ सकता है।
दही और प्याज का मेल कभी अच्छा नहीं माना जाता है. इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए, वर्ना स्किन डिजीज जैसे दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराइसिस व त्वचा और पेट से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।
*नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर या उपयोग से पूर्व राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र या अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: कफ की समस्या, तो इन 5 चीजों को खाने से करे परहेज
Wed, May 15, 2024
*
अगर रहती है कफ की समस्या, तो इन 4 चीजों को खाने से करें परहेज*
1 वसायुक्त चीजें - वसायुक्त चीजों का सेवन कफ बढ़ाने का काम करती हैं इसलिए जितना हो सके इनसे बचने की कोशिश करें।
2 दूध - दूध कफ को बढ़ाता है। अगर आपकी कफ प्रकृति है तो आपको दूध का सेवन कम करना चाहिए या फिर हल्दी के साथ इसका सेवन करें।
3 मक्खन -मक्खन में वसा अधिक होता है, इसलिए यह कफ बढ़ाने का काम करता है। कफ की समस्या में मक्खन या मक्खन युक्त चीजों का सेवन न करें।
4 पनीर -पनीर से कफ तो बनता ही है, कई लोगों को पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है क्योंकि कुछ लोगों को पनीर आसानी से नहीं पचता। इसलिए अति सेवन न करें।
क्या खाएं -
1 सुबह या दिन के भोजन के बाद गुड़ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, यह कफ को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
2 तुलसी, सौंठ, अदरक और शहद जैसी चीजों का सेवन कफ को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है, तो इन्हें किसी भी तरह से डाइट में शामिल करें।
🌹🙏 नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र या अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।