: बुखार की दवाई खाते वक्त यह सावधानी रखें
Mon, Apr 29, 2024
*पेरासिटामोल खाते वक़्त यह सावधानी रखें*
पेरासिटामोल (Calpol, Crocine, Emol) के उपयोग में थोड़ी सी सावधानी से हम अपने और अपने बच्चों के लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। जब हमारी सेल्स में कोई टूट-फूट होती है तो उसमें से कुछ रसायन निकलते हैं जो अंत में प्रोस्टाग्लैंडइन का निर्माण करते हैं,और इससे हमें दर्द और बुखार आता है। पेरासिटामोल के बारे में वैज्ञानिकों का यह मत है कि यह इस प्रक्रिया को बाधित करता है। यह केवल एक कल्पना है हक़ीक़त में कोई नहीं जानता कि पेरासिटामोल कैसे कार्य करती है। ख़ैर हम बस यह जानते है कि यह बुखार उतारती है और इसे बुखार उतारने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं। अगर सेल डैमेज लगातार ज़्यादा हो रहा हो तो बुखार उतरने में और भी ज़्यादा समय लगेगा। गलतियाँ हम यहीं पर कर जाते हैं। जब हमारा बुखार नहीं उतरता है तो हम एक और गोली गटक लेते हैं या बच्चों को एक चम्मच दवाई और पिला देते हैं। बुखार फिर भी नहीं उतरा तो आधा एक घंटे में एक डोज़ और ले लेते हैं। यह पेरासिटामोल का औवरडोज़ हमारे लिवर के लिए घातक ज़हर का काम करता है और उसे डैमेज कर देता है।*आप क्या करें-*
◆ पैरासिटामोल लेने के बाद एक और डोज़ बहुत जल्दी ना ले यदि बहुत आवश्यक हो तो कम से कम छः घंटे के बाद ही लें।◆ कोई और फॉर्मूला जिसमें पेरासिटामोल हो वह साथ साथ ना लें। यह भी ओवरडोज़ का एक बड़ा कारण है।◆ बच्चों को बात बात पर पेरासिटामोल ना पिलाएं,और यदि ज़रूरत हो तो डॉक्टर ने जितना डोज़ बताया है केवल उतना ही दे।◆ वर्तमान समय में पेरासिटामोल पूरी दुनिया में लिवर डैमेज करने वाला सबसे प्रमुख कारण है, इसलिए इससे पर्याप्त दूरी बनाए रखें।*एलोपैथिक दवाईयों के कई दुष्प्रभाव भी होते है,याद रखें कि कोई भी दवा अंतिम विकल्प के तौर पर अपनाई जानी चाहिए।*नोट दी गई जानकारी में संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: अमरबेल के लाभकारी उपयोग
Mon, Apr 22, 2024
⚫⚫⚫⚫
अमरबेल के गंजेपन से लेकर बवासीर तक बेहद लाभकारी उपयोग.......
अमर बेल गंजेपन, गठिया, जोड़ों के दर्द, बवासीर, चोट लगने पर, बच्चों की लम्बाई बढ़ाने, नज़र कमज़ोर होने पर आदि रोगों पर उपयोगी है. आइये जाने इसके विभिन्न रोगों में प्रयोग....
अमर बेल अकसर पेड़ों की टहनियों पर फैली हुई पाई जाती है। अमर बेल बहुत कोमल रसीली हरी होती है। अमर बेल लगभग पूरे भारत वर्ष में पाई जाती है।
अलग अलग राज्यों में अमर बेल को आकाशबल्ली, कसूसे हिन्द, स्वर्ण लता, निर्मुली, आलोक लता, अमर बेल, रस बेल, आकाश बेल, डोडर, नुलु तेगा, अंधा बेल आदि नामें से पुकारा जाता है।
अमर बेल पेड़ की जड़ पेड़ की टहनियों के अन्दर से निकलती है। इसका मिटटी से कोई लेना देना नहीं होता। इसकी टहनी को किसी पेड़ पर फेंक दो तो ये वहीँ पर बढ़ने लग जाती है और पेड़ की टहनियों का रस चस कर जीवित रहती है।
अमर बेल मिट्टी में नहीं होती इसी लिए आकाश बेल भी कहते हैं।
अमर बेल गहरी पीली हरी रंग में पाई जाती है। अमर बेल का आर्युवेद जगत में विशेष स्थान है।
◾◾अमर बेल के फायदे.....
◼️◼️गंजेपन के लिए अमर बेल....
गंजापन होने पर या बाल झड़ने पर 30 ग्राम अमर बेल को पीसकर उसमें 2 चम्मच तिल तेल मिलाकर सिर पर मसाज करने से बाल झड़ना रूक जाते हैं, और टूटे बाल पुन आने लगते हैं।
अमर बेल बालों के लिए रामबाण दवा मानी जाती है। रोज अमर बेल को घोटकर बालों को धोने से जल्दी फायदा होता है। अमर बेल बालों से रूसी को जादू की तरह गायब कर देती है। अमर बेल जूं को और जूं अण्डे शीध्र नष्ट करने में सक्षम है।
◼️◼️गठिया जोंड़ों के दर्द में अमर बेल....
अमर बेल को घोटकर पेस्ट बना लें। गठिया जोंड़ों के दर्द अंगों जगह पर लेप लगाकर पट्टी कर दें। अमर बेल पेस्ट तुरन्त गठिया जोड़ों का दर्द सूजन ठीक करने में सक्षम है।
◼️◼️बवासीर ठीक करे अमर बेल...
बवासीर होने पर 20 ग्राम अमर बेल का स्वरस ले कर इसको 5 ग्राम जीरा पाउडर और 4 ग्राम काली मिर्च पाउडर में अच्छे से घोटकर 1 गिलास पानी में मिलाकर लगातार सुबह शाम तीन दिन पीने से खूनी और बादी बवासीर दोनों में ही बहुत आराम होता है।
◼️◼️चोट लगने पर अमर बेल....
चोट के घाव और दर्द निवारण के लिए अमर बेल खास है। घाव के चारो ओर अमर बेल पीसकर 1 चम्मच गाय के घी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भर जाती है। और दर्द भी नहीं होता है।
◼️◼️बच्चों की लम्बाई बढ़ाने में.....
अमर बेल बच्चों की लम्बाई तेजी से बढ़ाने में अमरबेल सक्षम है। अमर बेल का 1 चम्मच रस निकाल कर दूध में मिलाकर कम कद काठी बच्चों को पिलाने से लम्बीई बच्चों की बढ़ती है। बच्चों के पेट कीड़े नष्ट करने में अमर बेल सक्षम है।
◼️◼️आंखों के लिए अमर बेल....
नजर कमजोर होने पर, आंखों पर सूजन होने पर, अमर बेल का लेप आंखें की पलकों और माथे पर मालिश करने धीरे धीरे फायदा होता है। नजर तेज करने में अमर बेल सहायक है।
स्वस्थ व्यक्ति को भी अमर बेल का सेवन महीने में 1-2 बार जरूर करना चाहिए। अमरबेल कई तरह के रोगों को शरीर से दूर रखने में सक्षम है।
नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर या उपयोग से पूर्व आप राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र या अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: खून की कमी और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अपनाये प्राकृतिक उपाय
Sat, Apr 20, 2024
*
खून की कमी और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अपनाये ये प्राकृतिक उपाय*
मानव शरीर में खून की कमी अनेको रोगों को जन्म देती है आइए जानते है वो कौनसे प्राकृतिक उपाय है जो खून में और हीमोग्लोबिन में वृद्धि करते है।
*
अमरूद
-*
अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।
*
आम-*
आम खाने से हमारे शरीर में रक्ति अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है।
*
सेब-*
सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है।
*
अंगूर-*
अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, और हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है।
*चुकन्दर-*
चुकन्दर से प्राप्त उच्च गुणवत्ता का लोह तत्व रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण व लाल रक्तकणों की सक्रियता के लिए बेहद प्रभावशाली है। खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार महिलाओं के लिए चुकंदर रामबाण के समान है। चुकन्दर के अलावा चुकन्दर की हरी पत्तियों का सेवन भी बेहद लाभदायी है। इन पत्तियों में तीन गुना लौह तत्व अधिक होता है।
*तुलसी-*
तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
*सब्जियां-*
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व ज्यादा मात्रा में पाये जाते है।
*तिल-*
तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्ताअल्पता की बीमारी ठीक होती है।
*स्वास्थ्य नोट , जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।