: पीठ _ कमर दर्द के कारण और निवारण
Fri, Dec 1, 2023
कमर दर्द को करें तुरन्त गायब...कमर दर्द हो या, पीठ के नीचले हिस्से में दर्द (रीढ़ की हड्डी के नीचे के नीचले हिस्से में दर्द) या फिर पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द। लोग इस दर्द से काफी परेशान रहते हैं। कई लोग सोचते हैं कि कमर दर्द या पीठ दर्द सिर्फ वृद्धावस्था में होता है, लेकिन यह सच नहीं है। यह किसी भी उम्र में होने वाली तकलीफदेह बीमारी है। आज की बदलती जीवनशैली पीठ या कमर दर्द का कारण बन रही है। महिलाओं में मासिक एवं गर्भावस्था के दौरान कमर दर्द की शिकायत अधिक देखी जाती है। अधिकांश लोग कमर दर्द के लिए अंग्रेजी दवा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप चाहे तो कमर दर्द का इलाज घरेलू उपाय से भी कर सकते हैं।कमर दर्द (पीठ दर्द) के कारण क्या हो सकते हैं?1. कैल्शियम की कमी का होना- कमर दर्द (पीठ दर्द) होने की संभावना मुख्य रूप से ऐसे लोगों में अधिक रहती है, जिनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती है।2. ज्यादातर देर तक बैठकर काम करना- आज के वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों को बैठकर काम करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों को कमर दर्द (पीठ दर्द) होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है।3. अर्थराइटिस से पीड़ित होना- कमर दर्द (पीठ दर्द) ऐसे लोगों को भी हो सकती है, जो अर्थराइटिस से पीड़ित होती हैं। ऐसे लोगों को अपना अर्थराइटिस का परीक्षण पूरा कराना चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की गंभीर बीमारी न हो।4. बैठने की मुद्रा सही न होना- अक्सर,आपने ऐसे लोग देखे होंगे, जिनके बैठने की मुद्रा (position) सही नहीं होती है। ऐसे लोगों को कमर दर्द (पीठ दर्द) होने की संभावना काफी अधिक रहती है।5. एक्सराइज़ न करना- आमतौर पर, ऐसा माना जाता है कि हम सभी को कम-से-कम 15-30 मिनट एक्सराइज़ करनी चाहिए। एक्सराइज़ हमारे शरीर को लचीला बनाने में सहायक साबित होती है।
इसके बावजूद कुछ लोग एक्सराइज़ नहीं करते हैं, जिनके कारण उन्हें कमर दर्द (पीठ दर्द) समेत हेल्थ काफी सारी समस्याएं हो सकती हैं।◾अदरक का प्रयोग
अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अदरक के टुकड़ों को एक गिलास पानी में डालकर उबालें और फिर उसे हल्का ठंडा करके उसमें शहद मिलाएं। इस पानी का सेवन सिर्फ कमर दर्द ही नहीं बल्कि शरीर के हर भाग में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।◾लहसुन है लाभकारी
अदरक की तरह लहसुन भी दर्द को दूर करने में रामबाण की तरह काम करता है। जिन लोगों को अक्सर कमर में दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट दो-तीन कलियां लहसुन की चबानी चाहिए। वहीं अगर आपको शरीर के किसी भी भाग में तेज दर्द है तो आप लहसुन का तेल लगाकर उस हिस्से की मालिश करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। आप चाहें तो नारियल तेल में लहसुन और लौंग को मिलाकर पकाएं। जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तो इसका इस्तेमाल करें। यह तेल भी कमर दर्द के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।◾करें सिकाई
कमर दर्द को दूर करने के लिए आप सबसे पहले गरम पानी लेकर उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब इस पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ें। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं और इस तौलिए से कमर की सिकाई करें। आपको तुरंत लाभ नजर आएगा। इसके अतिरिक्त कमर की सिकाई करने के लिए आप कढ़ाई में नमक डालकर उसे सेंक लें। अब इस नमक को किसी मोटे सूती कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं। अब इस पोटली से कमर की सिकाई करें। यह भी कमर दर्द को दूर करने का एक अचूक नुस्खा है।
कमर दर्द का इलाज◾कैल्शियम की कमी को पूरी करने के लिए डेयरी प्रॉडक्ट और कैल्शियम से भरपूर आहार खाएं। रोजाना 1 गिलास दूध जरूर पीएं। इसके अलावा हड्डियों की कमजोरी कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण हैं हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए रोज सुबह की धुप में 25 से 30 मिनट तक बैठे।◾सोंठ
सोंठ सूखी हुई अदरक होती है, जिसके सेवन से पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और वात दोष संबंधी समस्या से राहत मिलती है। सोंठ को सेंधा नमक के साथ सेवन करने से वात दोषों में कमी आती है। सोंठ को काढ़े, अर्क, पाउडर, टैबलेट, रस आदि के रूपों में सेवन किया जा सकता है, जिससे आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी।◾सिंहनाद गुग्गुल
सिंहनाद गुग्गुल कमर दर्द और वात दोषों के लिए एक अच्छी औषधि है। कमर दर्द के लिए सिंहनाद गुग्गुल की एक से दो गोलियों को पानी के साथ दिन में तीन बार ले सकते हैं। इसके अलावा अपने डॉक्टर के परामर्श पर ही सिंहनाद गुग्गुल खाएं।◾बालारिष्ट
बालारिष्ट एक प्रकार का सिरप होता है, जो अश्वगंधा, गुड़, अरंडी की जड़, लौंग, इलायची आदि जड़ी-बूटियों से मिला कर बनाया जाता है। बालारिष्ट वात असंतुलन को संतुलित करता है, जिससे कमर दर्द में राहत मिलती है।
(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह लें)
: अमरूद ही नहीं बल्कि इनकी पत्तियों के भी हैं चमत्कारी फायदे
Thu, Nov 30, 2023
अमरूद ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियों के भी हैं बड़े चमत्कारी फायदे...हमारे देश में ज्यादातर घरों में अमरूद के पेड़ लगे देखने को मिल जाते हैं. अमरूद खाना हम सभी को पसंद होता है. स्वादिष्ट होने के साथ ही ये सेहत से भी भरपूर फल है. पर क्या आप जानते हैं कि अमरूद के साथ ही अमरूद की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं. पारंपरिक रूप से अमरूद की पत्तियों को उनके औषधीय गुणों के कारण दस्त के उपचार, कोलेस्ट्रोल कम करने, डायबिटीज जैसी बीमारी का इलाज करने के लिए पहचाना जाता है. अमरूद के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होते हैं. त्वचा, बाल और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए अमरूद की पत्तियों का रस पीना या फिर छोटी-मुलायम पत्तियों को चबाना फायदेमंद होता है...◾दस्त का उपचार
आमतौर पर स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरिया बढ़ने के कारण दस्त की समस्या होती है, लेकिन अध्ययन के मुताबिक अमरूद का पत्ता बैक्टीरिया के विकास को खत्म कर सकता है. अमरूद के पत्ते की चाय का सेवन करने से पेट दर्द कम होता है. दर्द से तेजी से राहत पाने के लिए एक कप उबलते पानी में अमरूद की जड़ और पत्तियां मिला लें, फिर इसके पानी को छानकर खाली पेट पी लें.◾कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
एक अध्ययन में साबित हुआ है कि अमरूद की पत्ती वाली चाय पीने से आठ सप्ताह में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आ सकती है. इस बीच, एलडीएल या लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन, लिपोप्रोटीन के पांच प्रमुख समूहों में से एक है जो सभी वसा के अणुओं को पूरे शरीर में ले जाता है. जब इस प्रकार की कोलेस्ट्रॉल की आपूर्ति एक बड़ी मात्रा में होती है, तो व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो जाता है और दिल से संबंधित समस्याओं का खतरा बन सकता है.◾सर्दी-खांसी में राहत में असरदार
चूंकि अमरूद की पत्तियों में विटामिन सी और आयरन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अमरूद की पत्तियों का काढ़ा खांसी और सर्दी को दूर करने में मददगार होता है. अमरूद का जूस फेफड़े और गले को साफ करने में मदद करता है.◾बालों झड़ने की समस्या को करे दूर
अमरूद की पत्तियां बालों का झड़ना कम कर सकती हैं या स्थिति को खराब होने से रोक सकती हैं. इसके लिए अमरूद की पत्तियां लेकर लगभग 20 मिनट के लिए पानी में उबाल लें, बाद में इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. सबसे पहले, अपने बालों को पानी से धो लें और फिर बालों की जड़ों पर अमरूद की पत्तियों के मिश्रण को लगाएं.◾भगाएं दांत का दर्द और मसूड़ों की सूजन
अमरूद के पत्तों को उबालें और फिर उसे छान लें, इसके बाद जो पानी निकले उससे गरारा करें. इससे दांत का दर्द, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छाले खत्म होते हैं.◾डायबिटीज को करे नियंत्रित
जिस तरह से अमरूद का फल डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसके पत्तों का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं...पोस्ट स्वास्थ्य जनहित जानकारी हेतु शेयर जरूर करें धन्यवाद 💌😇 जानकारी में किसी प्रकार की और अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह ले।
: खाली पेट किशमिश के फायदे
Wed, Nov 29, 2023
*खाली पेट किशमिश पानी पीने से होते हैं ये फायदे, एक हफ्ते में दिखेगा फर्क*
किशमिश एक ऐसा ड्राईफ्रूट्स है जो कई सारी गुणों से भरपूर है. यह एक ऐसा सुपरफूड है जो आपको कई बीमारी से निजात दिला सकता है. शरीर में खून संबंधी बीमारी और दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए किशमिश सबसे खास है.आयरन की कमी दूर करे- जो लोग एनीमिया जैसी समस्या से पीड़ित हैं, जिनके शरीर में हिमोग्लोबिन की समस्या है. उन्हें हर रोज सुबह खाली पेट किशमिश भिगोकर खाने से काफी फायदा मिलता है. आयरन की कमी पूरी हो जाती है.दांतों और हड्डियों को बनाए मजबूत- किशमिश में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जैसे कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम विटामिन और प्रोटीन पोटैशियम ये सभी पोषक तत्व दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसके सेवन से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है.जिन लोगों की आंखें कमजोर है रोशनी कम होने लगी है, उन्हें किशमिश का सेवन शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं.हृदय रोग को दूर करने के लिए भी आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं. किशमिश खराब कोलेस्ट्रॉल यानी कि एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम कर सकती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाले हृदय रोग के जोखिम से बचा जा सकता है.किशमिश में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर के अंदर मौजूद सोडियम के प्रभाव को कम कर सकता है. इसके जरिए ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है.किशमिश आप जैसे मर्जी वैसे खा सकते हैं.लेकिन इसका भरपूर फायदा पाने के लिए आप इस को भिगोकर खाएं. रात भर किशमिश को भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पीएं. इससे भरपूर फायदा मिलेगा.
🌹🙏🌹(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ता को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह लें)