: हरा जूस सर्दियों में बीमारियों से बचाने में सबसे कारगर
Wed, Dec 13, 2023
*सर्दियों में बीमारियों से बचाने में सबसे कारगर है यह हरा जूस, ब्लड प्रेशर कर देगा नॉर्मल, स्किन के लिए भी वरदान*
पालक का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हर मौसम में इसका सेवन करना लाभकारी माना जाता है. वेबएमडी के रिपोर्ट के अनुसार पालक में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो सर्दियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. पालक में कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन K की मात्रा पर्याप्त होती है, जिस वजह से इसे हड्डियों के लिए वरदान माना जाता है. यह हड्डियां मजबूत कर सकता है.हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी पालक का जूस रामबाण माना जा सकता है. पालक में उच्च मात्रा में नाइट्रेट होते हैं, जो ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. एक स्टडी में पाया गया कि पालक खाने से इसमें शामिल प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर लेवल प्रभावी रूप से कम हो गया.सर्दियों में बीमारियों से बचाने के लिए पालक का जूस पीना चाहिए. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करते हैंपालक को स्किन हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. पालक में कैरोटीनॉयड उच्च मात्रा में होता है, जिसे आपका शरीर विटामिन ए और विटामिन सी में बदल सकता है. यह विटामिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा कार्य को बढ़ावा देता है. सर्दियों में स्किन ड्राईनेस से पालक का जूस राहत दिला सकता है.
🌹🙏(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह लें)
: बड़े काम की काली मिर्च
Wed, Dec 13, 2023
*बड़े काम की काली मिर्च, औषधीय गुणों से भरपूर, सर्दी, खांसी और सिर दर्द में रामबाण*
सर्दी जुकाम से लेकर इन चीजों के लिए होता है इस्तेमाल
काली मिर्च के कई कारगर उपाय हैं. इसमें पेपरिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है. इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, क्रोमियम, विटामिन ए सहित कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो काली मिर्च को गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसका तुरंत उपाय हो जाता है.अगर आपको बार-बार जुकाम होता है, तो 15 दिन तक एक-एक काली मिर्च को बढ़ाते हुए उसका सेवन करें. उसके बाद 15 दिनों तक एक-एक काली मिर्च घटाते हुए उसका सेवन करें. इस प्रकार पहले दिन एक, दूसरे दिन दो, पंद्रहवें दिन 15, सोलहवें दिन 14 और तीसवें दिन फिर एक काली मिर्च का सेवन करने से पुराने से पुराना जुकाम भी ठीक हो सकता है.गले से खरखराहट भरी आवाज निकल रही है तो काली मिर्च को घी व मिश्री के साथ मिलाकर खाने से गला ठीक हो जाता है. अगर आपके सिर में दर्द है तो काली मिर्च का धुआं लगाने से सिर का दर्द गायब हो जाएगा. अगर आप खांसी से परेशान है, तो काली मिर्च के चार-पांच दानों को किशमिश के साथ चबाने से इसका उपचार हो सकता है.
काली मिर्च के पाउडर को गुड में मिलाकर उसकी गोलियां बनाकर सेवन करने से जल्दी खांसी से आराम मिलेगा.
🌹🙏(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह ले)
: ऐसे करें महत्वपूर्ण अंगों की सफाई
Sun, Dec 10, 2023
*🌹स्वास्थ्य🌹**ऐसे करें महत्वपूर्ण अंगों की सफाई-**लिवर की सफाई के लिए*
20 ग्राम काली किशमिस और 1 ग्लास पानी लेकर मिक्सर मे जूस बनाकर सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सेवन करने से लिवर की सफाई होती है।*किडनी की सफाई के लिए*
हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर मे पिस करके सुबह खाली पेट लिजिए यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफ़ाई होती है। और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।*हार्ट की सफाई के लिए*
60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खाली पेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करनां है।*दिमाग की सफाई के लिए*
बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महिनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है।*फेंफडो की सफाई के लिए*
2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस सभी चीजो को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकु से जो नुकसान हमारे फेंफडो को हुआ है उन्हे सुधार होगा और हमारे फेंफडे पुरी तरह से स्वस्थ हो जाते है। यह प्रयोग करीब 20 दिनों तक करनां है।
(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह ले)
*