: मानहानि की सजा होगी कम्युनिटी सर्विस BNS 2023
Admin
Tue, Jun 18, 2024
BNS( भारतीय न्याय संहिता) में छोटे अपराध (जिनका प्रभाव न्यून हो) में सजा के तौर पर लोगों को सामुदायिक सेवा (कम्युनिटी सर्विस) देनी होगी । कम्युनिटी सर्विस में सार्वजनिक स्थलों की सफाई, वृक्षारोपण, एवं राज्य निर्मित आश्रय स्थलों पर सेवा देनी पड़ेगी। BNS में आपराधिक मानहानि के मामलों में कम्युनिटी सर्विस को वैकल्पिक सर्विस के तौर पर रखा गया है । वही, IPC मे आपराधिक मुकदमों में कम से कम 2 साल जेल की सजा का प्रावधान था ।
BNS में सरकारी कर्मचारी द्वारा गैर कानूनी काम, आत्महत्या करने का प्रयास, सार्वजनिक जगहों पर नशा करने के मामलों में भी कम्युनिटी सर्विस को प्रावधानों में शामिल किया गया है । छोटी मोटी चोरी (5000 रूपए से कम) करने के जुर्म मे सामुदायिक सेवा करने की सजा मिल सकती है। BNS 2023, लागू 1 जुलाई 2024 में मानहानि 356(1), मानहानि की सजा 356(2)
विज्ञापन