: सीनियर बनने के लिए प्रदेश भर के 19 वकीलों ने किया आवेदन
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आवेदनों की स्कूटी के बाद होंगे साक्षात्कार। पिछले दिनों हाई कोर्ट द्वारा सीनियर एडवोकेट नियुक्त किए जाने को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वकीलों से प्राप्त आवेदनों का हाई कोर्ट द्वारा स्कूटनी की जाएगी। इसके बाद वकीलों के साक्षात्कार भी होंगे, वकीलों को सीनियर बनने के लिए अंक हासिल करना होगा, साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाई कोर्ट द्वारा सूची जारी की जाएगी।
स्कूटनी में ही कई वकीलों के आवेदन निरस्त हो जाते हैं, साक्षात्कार में सीनियर बनने लायक नंबर हासिल करना होता हैं। वकीलों का कहना है कि सीनियर एडवोकेट के लिए इतने कड़े मापदंड कर दिए गए हैं कि वकील उसके लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन