BREAKING NEWS

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

बिना अनावश्यक दवाओं पर निर्भर हुए स्वस्थ जीवन कैसे जिएं? प्रकृति के पांच तत्वों और अनुशासित दिनचर्या में छिपा है बेहतर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं : दतिया उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Jul 10, 2026

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को नहीं मिला टिकट

भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी के इस फैसले के साथ ही पूर्व गृह मंत्री एवं दतिया से कई बार विधायक रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

उपचुनाव की घोषणा के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार दतिया क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था और नामांकन पत्र खरीद लिया था, जिससे उनके भाजपा प्रत्याशी बनने की प्रबल संभावना मानी जा रही थी। हालांकि, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अंतिम निर्णय लेते हुए आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी।

आशुतोष तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री तथा मध्य प्रदेश आवास एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) का दायित्व भी निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दतिया उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अब दतिया का चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने का चुनावी समीकरणों पर क्या प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें