: कोई भी पिता अपने बच्चे को यह नहीं कह सकता की मुझे प्रशन्न करने के लिए तुम भोजन का उपवास रखो..
Admin
Thu, Jul 25, 2024
मैं भगवान को प्रशन्न करने के लिए कभी भोजन का उपवास नहीं करता मैं श्रीमत पर चलकर भगवान को प्रशन्न करता हूं.... मैं अपनी एक एक बुराइयों से लड़कर उस पर जीत हांसिल करके भगवान को प्रशन्न करता हूं......
जो मनमत पर चलते हैं वह भोजन का उपवास रखकर भगवान को प्रशन्न करने की कोशिश करते हैं जैसे छोटा बच्चा जो बहुत बदमाशी करता हो परिजन की आज्ञा का पालन ना करता हो उससे उसके माता पिता खुश नहीं होते और ज़ब उसे अपनी कोई बात अपने माता पिता से मनवानी होती है वह अपनी बात मनवाने के लिए मां बाप के सामने अनेको तरह से जिद करता है कभी रोता है तो कभी भूखा रहकर परिजन को इमोशनल ब्लेकमेल करता है या जमीन पर लोटता है या अपने को किसी तरह से नुकसान पहुंचाता है जिससे की उससे जो मोहग्रस्त माता पिता हैं वह मजबूर होकर उसका कहा मान ले ठीक उसी तरह आज लोग भी करने लगे हैं ज़ब उनकी मनोकामना पूर्ति नहीं होती तो भगवान को रिझाने के लिए तरह तरह के जिद वाले कार्य करते हैं पर जो व्यक्ति श्रीमत पर चलता है उसे कभी अलग से भगवान को रिझाने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि उसके विचार वाणी कर्म श्रीमत प्रमाण होने से भगवान स्वतः ही उससे खुश हो जाते हैं भगवान को प्रशन्न करने का एक मात्र उपाय है ईश्वरीय मर्यादाओं का पालन करना ... कोई भी पिता अपने बच्चे को यह नहीं कह सकता की मुझे प्रशन्न करने के लिए तुम भोजन का उपवास रखो...पर हर पिता तब प्रशन्न होता है ज़ब उसके बच्चे उनकी आज्ञा का पालन करते हैं ठीक उसी तरह ईश्वरीय श्रीमत भगवान की आज्ञा है ज़ब हम उसका पालन करते हैं तो इससे भगवान खुश होते हैं.....रही बात उपवास की तो अगर उपवास रखना ही है तो बुराइयों का उपवास रखना चाहिए क्योंकि बुराइयों का उपवास रखने से हमें डायरेक्ट लाभ होता है.... जैसे किसी मे चुगली करने की आदत है तो आजीवन चुगली करने की आदत से उपवास अगर किसी को नशे की या चोरी की या रिश्वत लेने की आदत है तो उन बुराइयों का उपवास इस तरह से उपवास रखना बड़ा फायदेमंद होता है.....भोजन का उपवास यह सोचकर रखना की भोजन के उपवास रखने से भगवान प्रशन्न होंगे तो यह अज्ञानता है हाँ वैज्ञानिक दृश्टिकोण से उपवास के अनेक फायदे जरूर हैं अगर उन फायदों को ध्यान मे रखकर उपवास रखा रहे हैं तो यह बहुत अच्छी बात है मगर अगर उपवास यह सोचकर रख रहे हैं की उपवास रखने से भगवान खुश होंगे तो यह अज्ञानता है भगवान भोजन का उपवास रखने से नहीं भगवान तो बुराइयों का उपवास रखने से प्रशन्न होते हैं.... हमारी बुद्धि एक पात्र के समान है उस पात्र को पहले सदगुणो को रखने के योग्य बनाना पड़ता है दुनियां भर के बुरे संस्कारों का कचरा मन बुद्धि मे रखकर भगवान की कृपा पाने के लिए भोजन का उपवास रखना यह अज्ञानता नहीं तो क्या है अगर किसी कार्यों मे सफलता चाहिए तो उस कार्यों को उस विधि से करने की जरूरत है जिस विधि से करने से वह कार्य सफल होंगे इसके साथ उस कार्य को सफल बनाने के लिए हमारे आंतरिक गुण व शक्ति भी लगते हैं अगर सही आंतरिक गुण व शक्ति लग गई तो सफलता निश्चित है अगर गलत गुण व शक्ति लगी तो असफलता निश्चित है अगर कार्यों को सिद्ध करने के लिए जरुरी गुण व शक्ति हममे नहीं तो हमें उन गुणों को उन शक्तियों को जागृत करने का उपाय तलासना होगा जो रास्ता अध्यात्म है अध्यात्म माना स्वयं का अध्ययन।विज्ञापन