BREAKING NEWS

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

बिना अनावश्यक दवाओं पर निर्भर हुए स्वस्थ जीवन कैसे जिएं? प्रकृति के पांच तत्वों और अनुशासित दिनचर्या में छिपा है बेहतर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील : बीकानेर मिष्ठान भंडार, चुनाभट्टी पर निरीक्षण कार्रवाई; एल्युमिनियम फॉयल लगे होने की आशंका पर काजू कतली

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Oct 26, 2026

बीकानेर मिष्ठान भंडार, चुनाभट्टी पर निरीक्षण कार्रवाई; एल्युमिनियम फॉयल लगे होने की आशंका पर काजू कतली एवं बंगाली मिठाई के नमूने लिए गए। दीपावली पर मिठाइयों में एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग नहीं करने की खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चुनाभट्टी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार, संचालक श्री सरमन राजपुरोहित के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान काजू कतली एवं बंगाली मिठाई पर लगी वर्क अत्यधिक चमकीली एवं आकर्षक दिखाई दी। वर्क को हाथ में लेकर रगड़ने पर उसके अपेक्षित रूप से न मिटने के कारण मिठाइयों पर चांदी की वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम फॉयल लगे होने की आशंका उत्पन्न हुई। उक्त आशंका के दृष्टिगत काजू कतली एवं बंगाली मिठाई के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा तथा प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील

दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा मिठाइयों का निर्माण एवं विक्रय करने वाले समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की जाती है कि मिठाइयों पर सजावट के लिए एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग न करें। यदि मिठाइयों पर वर्क का उपयोग किया जाना आवश्यक हो, तो खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप शुद्ध चांदी की वर्क का ही उपयोग करें।

मिठाइयों में एल्युमिनियम फॉयल का अनुचित उपयोग खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। अतः सभी खाद्य कारोबारकर्ता मिठाइयों के निर्माण, सजावट, भंडारण एवं विक्रय में निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

आम उपभोक्ताओं से भी अपील की जाती है कि वे बिना वर्क वाली मिठाइयाँ भी उचित मूल्य पर खरीदने को प्राथमिकता दें। मिठाइयों की गुणवत्ता एवं शुद्धता केवल चमकदार सजावट से नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षित निर्माण प्रक्रिया एवं उपयोग की गई सामग्री से सुनिश्चित होती है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें