BREAKING NEWS

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

बिना अनावश्यक दवाओं पर निर्भर हुए स्वस्थ जीवन कैसे जिएं? प्रकृति के पांच तत्वों और अनुशासित दिनचर्या में छिपा है बेहतर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भविष्य में विमर्श और नैरेटिव का संघर्ष महत्वपूर्ण होगा : संगठित शक्ति से शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन संभव : बी.आर. शंकरानंद

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Oct 28, 2026

संगठित शक्ति से शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन संभव : बी.आर. शंकरानंद

भारतीय शिक्षण मंडल का प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, संगठन विस्तार और शिक्षा के पुनरुत्थान पर जोर

भोपाल। भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी.आर. शंकरानंद ने कहा कि संगठित शक्ति से ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनौतियों के लिए तैयार करने की आवश्यकता है।

उन्होंने ‘पंच स्तरीय विकास–2030 एवं संघ शताब्दी कार्ययोजना’ की जानकारी देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण वर्गों और मंडलों के संचालन की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल नौकरी करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि शास्त्र और राष्ट्र के मूल्यों का रक्षक तथा राष्ट्र की रीढ़ है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री विमल गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने व्यक्तित्व, वक्तृत्व, कर्तृत्व, नेतृत्व और समझदारी का विकास करना चाहिए। उन्होंने संघ की 101 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए समाज के मूल स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में विमर्श और नैरेटिव का संघर्ष महत्वपूर्ण होगा, इसलिए कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका और तैयारी के प्रति सजग रहना चाहिए।

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. संजय पाठक ने कहा कि संगठन का कार्य कार्यकर्ता आधारित है और मंडल उसकी वास्तविक शक्ति हैं। अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख श्री अजय धाकरस ने संवाद के माध्यम से कार्य एवं गतिविधियों के संचालन पर मार्गदर्शन दिया। अखिल भारतीय महामंत्री डॉ. भरत शरण सिंह ने सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी गठित करने तथा शिक्षा के पुनरुत्थान के लिए छोटे-छोटे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

सम्मेलन में शिक्षण मंडल की अखिल भारतीय महिला गतिविधि प्रमुख अरुंधति जी, संयुक्त महामंत्री श्री पंकज नाफड़े, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, प्रांत अध्यक्ष श्री हरिहर वसंत गुप्ता और प्रांत मंत्री श्रीमती मनीषा पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रांत अध्यक्ष श्री हरिहर वसंत गुप्ता ने स्वागत भाषण में वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार शर्मा ने सम्मेलन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री अरविंद सिंह ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लेख लेखन प्रतियोगिता के 33 विजेताओं में से भोपाल विभाग के चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही संगठन की वर्षभर की गतिविधियों पर आधारित न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें