: सो कर उठते ही और सोते समय की ड्रिल
Mon, Jan 1, 2024
आज से हम उठते ही और सोते समय यह ड्रिल करना हैंसर्व शक्तिमान हमें साथ दे रहा है, उनका हाथ हमारे सिर पर है।साक्षी भाव रखकर सभी को सकाश देना है।*सातों गुणों का अभ्यास करना है* :-
मैं परम पवित्र आत्मा हूं।
मैं आत्मा बहुत सुखी हूं।
मैं आत्मा शक्तिशाली हूं।
मैं आत्मा प्रेम का सागर हूं।
मैं आनंद से भरपूर आत्मा हूं।
मैं ज्ञान रत्नों से भरपूर आत्मा हूं।*ड्रिल* .....आने वाला समय श्रेष्ठ लोगों का होगा।
सुबह उठकर स्वमानों का/संकल्पों का अभ्यास करना है :-
*संकल्प*
मेरे जैसा भाग्यवान कोई नहीं है।
मैं बहुत शक्तिशाली हूं, विघ्नों से मुक्त हूं।
मैं पवित्रता से भरपूर हूं, काम जीत हूं, क्रोध जीत हूं, विजय रत्न हूं।
मैं श्रेष्ठ योगी हूं।
मैं बहुत ख़ुशनसीब आत्मा हूं।
मैं श्रेष्ठ बुद्धिमान हूं।*यह व्यर्थ से मुक्त होने की सहज विधि है* :-
प्राप्तियों की लिस्ट बनाना है।
हमें ईश्वरीय बुद्धि मिली है जिससे हमारा दृष्टिकोण बदल गया है।*ड्रिल* .....*सभी को साधना करना है* -
आत्म अभिमानी बनने की तपस्या सभी को करना है। स्वमानों का अभ्यास करना है, अशरीरी बनने का अभ्यास करना है, भविष्य में बनने की खुशी में डांस व अभ्यास करना है। बुद्धि को स्थिर, स्वच्छ और क्लियर करने की साधना करना है।*स्वमान*
में विजयी रत्न हूं।
मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं।
मैं इस धरा पर शांति स्थापना करने वाला अवतार हूं।
मैं इस सृष्टि की पालना करने वाली पूर्वज आत्मा हूं।
मैं सृष्टि के कल्पवृक्ष का मास्टर बीज हूं।सकाश देंगे तो शक्ति मिलेगी।योग की साधना, योग की तपस्या ही हमारे विकर्मो को, पाप कर्मों को नष्ट करेंगी। आने वाले समय में हम शक्तिशाली रहेंगे। नए वर्ष 2024 में जो हमें देखने को मिलेगा उसमें हमारी साक्षी स्थिति बनी रहेगी। जो हो रहा है, वही तो होना है।*
: खिचड़ी सिर्फ मरीजों का खाना नहीं फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे
Sun, Dec 31, 2023
*खिचड़ी सिर्फ मरीजों का खाना नहीं, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे*
1 दाल, चावल, सब्जियों और मसालों से तैयार की गई खिचड़ी काफी स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है, जो शरीर को ऊर्जा और पोषण देती है। इसके माध्यम से एक साथ सभी पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं।
2 पाचन क्षमता कमजोर होने पर भी यह आहार आसानी से पच जाता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, इसलिए बीमारी में मरीजों को इसे खिलाया जाता है, क्यों उस वक्त पाचन शक्ति कमजोर होती है।3 महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान अक्सर कब्ज या अपच की स्थिति बनती है, ऐसे में खिचड़ी खाना फायदेमंद होता है और आरामदायक भी। इसे खाने के बाद पेट में अतिरिक्त भारीपन नहीं लगता और जल्दी पाचन भी हो जाता है।
4 जब खाना बनाने का समय और मूड न हो, ऐसे में खिचड़ी एक आसान तरीका है, जो जल्दी बन जाती है और स्वादिष्ट भी होती है। इसमें आप विभिन्न दाल, मूंगफली और अन्य सामग्री के साथ बनाकर नयापन भी ला सकते हैं।
5 घी, दही, नींबू या अचार के साथ अलग-अलग फायदे भी देती है, जैसे घी डालकर खाने से शक्ति भी मिलती है और प्राकृतिक चिकनाई भी, दही के साथ यह कई गुना फायदेमंद होती है और नींबू से विटामिन सी के साथ अन्य फायदे देती है।
🌹🙏🌹 *जानकारी में किसी प्रकार का संशय लगने पर अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें ।
: सूखी खांसी दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
Sun, Dec 31, 2023
*सूखी खांसी को दूर करने के घरेलू उपाय*
अदरक, हल्दी, गर्म पानी, शहद, लोंग, कालीमिर्च, मूलेठी, काला नमक, गर्म पानी, छाती की सिंकाई, नमक के गरारे, नींबू और गुड़ के सेवन से सूखी खांसी में राहत मिलती है।
हल्दी और गुड़ : एक डली गुड़ को हल्दी में मिलाकर सुबह शाम इसका सेवन करने से बलगम फट जाएगा और सांस लेने में सहूलियत होगी। खांसी में राहत मिलेगी।
गर्म पानी : लगातार गर्म पानी का ही सेवन करते रहने से कफ गल जाता है और इससे संक्रमण भी दूर होता है। जब भी पिएं गर्म या गुनगुना पानी ही पिएं।
शहद : एक चम्मच शहद में थोड़ी सी अदरक, कालीमिर्च और नींबू मिलाकर उसका दिन में 2 बार और रात में एक बार सेवन करेंगे तो खांसी में राहत मिलेगी। आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
भाप लेना : सिर पर तौलिया रखकर गर्म पानी की कटोरी से भाप लेने से भी कफ गल जाता है और तब बलगम बाहर आ जाता है।
नमक के गर्म पानी के गरारे : गर्म पानी में नमक मिलाकर उसके गरारे करने से गले की सूजन और सूखी खांसी में राहत मिलती है।
हल्दी वाला दूध : रात को सोते समय रोज हल्दी मिला दूध का सेवन करें। इसमें चाहे तो थोड़ा सा शहद मिला लें लेकिन ध्यान रखें कि शक्कर न मिलाएं।
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संदेह होने पर अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें ।