BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

इन रसायनों से पके फल खाने से मुँह के छाले, पेट में जलन : आम और केले जैसे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में कैल्शियम कार्बाइड (मसाला) और अन्य प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग पर रोक

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Jul 29, 2025

भोपाल: फलों में ‘मसाला’ से पकाने पर सख्ती, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की छापेमारी

भोपाल, 29 जुलाई 2025
आम और केले जैसे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में कैल्शियम कार्बाइड (मसाला) और अन्य प्रतिबंधित रसायनों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक (बिक्री पर प्रतिषेध एवं प्रतिबंध) विनियम, 2011 के तहत कैल्शियम कार्बाइड या एसिटिलीन गैस से पकाना गैर-कानूनी और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इन रसायनों से पके फल खाने से मुँह के छाले, पेट में जलन और कैंसर तक का खतरा हो सकता है।

इसके बावजूद, कुछ कारोबारी कम लागत और सुविधा के कारण आम, केले, पपीते जैसे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए अभी भी "मसाला" का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई जगह फलों को एथेफॉन घोल में डुबोकर भी पकाया जा रहा है, जो कि केवल FSSAI की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार और एथिलीन गैस के सुरक्षित प्रयोग के रूप में ही अनुमत है।

अभियान की कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज भोपाल के बिट्टन मार्केट मंडी और कृषि उपज मंडी, करोंद में छापेमारी कर करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की।

  • गोदामों और क्रेट्स में कैल्शियम कार्बाइड की मौजूदगी की जांच की गई।

  • रंग, मोम और गैर-अनुमत रसायनों के प्रयोग पर निगरानी रखी गई।

  • दोषी पाए जाने पर एफएसएस अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग का संदेश
"उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। कृत्रिम रूप से पकाए गए, रंगे या रसायन लगे फलों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।"


विज्ञापन

जरूरी खबरें