स्वयंसेवकों के बीच अनुशासन, समानता और बिना भेदभाव के वातावरण को सराहा : बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Apr 14, 2026
भोपाल में बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम
भोपाल (महावीर नगर)। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा समय पर भारत माता की आरती कर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि डॉ. आंबेडकर पुणे के संघ शिक्षा वर्ग में आए थे, जहां उन्होंने स्वयंसेवकों के बीच अनुशासन, समानता और बिना भेदभाव के वातावरण को सराहा था। उन्होंने समाज से छुआछूत समाप्त करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर संघ द्वारा चलाए जा रहे समरसता, सहभोज एवं सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन