BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

समाजहित को सर्वोपरि रखने का संदेश : विश्व हिन्दू परिषद के मध्यभारत प्रान्त की मातृशक्ति का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग आज आर डी मेमोरियल कॉलेज में प्रारंभ हुआ।

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Apr 10, 2026

विश्व हिन्दू परिषद के मध्यभारत प्रान्त की मातृशक्ति का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग आज आर डी मेमोरियल कॉलेज में प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में मंच पर साध्वी रंजना, अजय पारीख, सुनीता दीदी (क्षेत्र संयोजिका) एवं अर्चना सिकरवार (वर्ग प्रमुख) उपस्थित रहीं। इसके साथ ही प्रान्त मंत्री नवल जी, प्रान्त संगठन मंत्री सुरेन्द्र जी तथा मातृशक्ति प्रान्त संयोजिका रचना चौहान भी मौजूद रहे।

अपने उद्बोधन में साध्वी रंजना ने मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि परिवार और समाज की आधारशिला मातृशक्ति है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान भी जब धरती पर अवतार लेते हैं तो माध्यम मातृशक्ति ही होती है।

केंद्रीय मंत्री अजय पारीख ने कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य समाज जागरण है, जिसमें व्यक्तिवाद से ऊपर उठकर समाज के हित में सोच विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति विभाग 35 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों के बीच कार्य करता है। उन्होंने पन्ना धाय के बलिदान का उल्लेख करते हुए समाजहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि मातृशक्ति के प्रमुख कार्यों में सत्संग, बाल संस्कार केंद्र एवं सेवा गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनके माध्यम से समाज में जागरूकता लाई जा सकती है।

इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में मध्यभारत के 32 जिलों से मातृशक्ति की सहभागिता रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें