BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच, चावल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों : 56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Sep 28, 2026

भोपाल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच, चावल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

जांच के दौरान द्वारकादास दयालदास, हनुमानगंज से रीवाज ब्रांड चावल, प्रेमचंद दौलतराम, जुमेराती से रीवाज ब्रांड चावल तथा Ondoor, लालघाटी से Ondoor ब्रांड चावल का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम

इसी क्रम में 56 भोग, चुना भट्टी, कोलार रोड के संबंध में केक में फफूंद पाए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत मिलने के लगभग एक घंटे के भीतर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर शिकायत की जांच की।

जांच के दौरान संबंधित प्रकार के केक का नमूना लिया गया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

विभाग के अनुसार सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के साथ प्राप्त शिकायतों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें