BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा बाल साहित्यकार सम्मेलन : अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 22, 2026

भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा बाल साहित्यकार सम्मेलन

भोपाल। अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर के बाल साहित्यकार भी शामिल होंगे। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित अर्चना प्रकाशन न्यास की बैठक में लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन के अवसर पर बाल साहित्य पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक साहित्यकारों के लिए पंजीयन लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपना विवरण भरकर पंजीयन करा सकेंगे।

बैठक में साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे, अर्चना प्रकाशन न्यास के निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कैलाश, मध्य प्रदेश बाल आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा, साहित्यकार उमेश सिंह, नुसरत मेहंदी, बाल साहित्यकार महेश सक्सेना, गोपेश्वर बाजपेयी, गोकुल सोनी, मीनू पांडे, गीत धीर, मृदुल त्यागी, सुदर्शन व्यास, देवीदयाल सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें