BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

My Health is My Responsibility” पर : चाणक्य’ की दृष्टि से स्वास्थ्य और संस्कृति – आरोग्य भारती भोपाल व्याख्यानमाला का 11वां वार्षिकोत्सव

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 9, 2025

‘चाणक्य’ की दृष्टि से स्वास्थ्य और संस्कृति – आरोग्य भारती भोपाल व्याख्यानमाला का 11वां वार्षिकोत्सव

भोपाल, 10 सितम्बर 2025।
आरोग्य भारती भोपाल महानगर द्वारा समाज में स्वास्थ्य-जागरूकता के लिए संचालित “My Health is My Responsibility” पर आधारित मासिक स्वास्थ्य व्याख्यानमाला के 11वें वार्षिकोत्सव का आयोजन आगामी बुधवार, 10 सितम्बर 2025 को सायं 4:30 बजे अंजनी सभागार, रवीन्द्र भवन, पॉलिटेकनिक चौराहा, भोपाल में किया जाएगा।

इस अवसर पर देश के प्रख्यात चिंतक, साहित्यकार एवं फिल्म निर्देशक डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, जिन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिक “चाणक्य” में चाणक्य की भूमिका निभाई थी, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे “भारतीय सांस्कृतिक अवधारणा में स्वास्थ्य चिंतन एवं वर्तमान सन्दर्भों में प्रासंगिकता” विषय पर अपना उद्बोधन देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज करेंगे।
मुख्य अतिथि होंगे श्री स्वांत रंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, केंद्र लखनऊ) और सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. अशोक कुमार वाष्र्णेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती) शामिल होंगे।

आरोग्य भारती ने सभी स्वास्थ्य-जागरूक नागरिकों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें