BREAKING NEWS

प्रज्वल’ युवा उत्सव में अंतरमहाविद्यालयीन क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित, ‘माँ’ थीम पर उकेरे भाव

26 नवंबर: संविधान दिवस—एक दस्तावेज नहीं, भारत के लोकतंत्र की आत्मा; जानिए संविधान में क्या लागू हुआ और क्या आज भी अधूरा

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल गीतांजलि कन्या महाविद्यालय में युवा उत्सव 2026 आयोजन : प्रज्वल’ युवा उत्सव में अंतरमहाविद्यालयीन क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित, ‘माँ’ थीम पर उकेरे भाव

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Nov 26, 2026

‘प्रज्वल’ युवा उत्सव में अंतरमहाविद्यालयीन क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित, ‘माँ’ थीम पर उकेरे भाव

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में ‘प्रज्वल’ युवा उत्सव 2026 के अंतर्गत 25 नवंबर को अंतरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 8 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय भट्ट, छात्र संघ प्रभारी डॉ. शैलजा सोनी एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. मधु सिंह चढ़ार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता की थीम ‘माँ’ रखी गई, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से मिट्टी से भावपूर्ण कलाकृतियां बनाने के लिए ढाई घंटे का समय दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं में माँ के स्नेह, वात्सल्य, त्याग, ममता और समर्पण जैसे भावों को जीवंत रूप देने का प्रयास किया। मिट्टी से निर्मित कलाकृतियों में मातृत्व के विविध स्वरूपों और माँ के भावनात्मक महत्व की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल की मानसी सोनी, द्वितीय स्थान एमएलबी महाविद्यालय, भोपाल की माहीन तथा तृतीय स्थान सेम को-एड कॉलेज, भोपाल के मनीष सराठे ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, धैर्य, कलात्मक अभिरुचि एवं सृजनात्मक क्षमता देखने को मिली। आयोजन ने प्रतिभागियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच संवाद, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान किया।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं हस्तकला के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराना था। ‘प्रज्वल’ युवा उत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता रचनात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें