BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: नमकीन आदि के निर्माण में खाद्य तेल को बार-बार उपयोग किये जाने पर बढ़ने वाले ट्रांसफेट से मानव शरीर को होने वाली हानि को दृष्टिगत रखते हुये खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण fssai के द्वारा RUCO (Repurpose Used Cooking Oil) की शुरूआत की गई

Admin

Sat, Oct 5, 2024
RUCO के प्रमोशन के लिये कार्यशाला आयोजित नमकीन आदि के निर्माण में खाद्य तेल को बार-बार उपयोग किये जाने पर बढ़ने वाले ट्रांसफेट से मानव शरीर को होने वाली हानि को दृष्टिगत रखते हुये खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण fssai के द्वारा RUCO (Repurpose Used Cooking Oil) की शुरूआत की गई है। इसके अन्तर्गत नमकीन आदि को बनाने के दौरान जले हुये तेल को एकत्र कर बायोईंधन बनाने की व्यवस्था की गई है। इस योजना से सभी निर्माताओं को जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.10.2024 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल तथा एस.एस.एस. ऑइल ब्रदर्स प्रा. लि. के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शामिल लगभग 30 नमकीन निर्माताओं तथा रेस्टोरेंट मालिकों को एक ही तेल का तीन से अधिक बार उपयोग नहीं किये जाने तथा बचे हुये तेल को ऑइल एग्रीगेटर को बायोईंधन बनाने के लिये देने संबंधी जानकारी दी गई। ऑइल एग्रीगेटर के द्वारा लगभग 40 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जायेगा जिससे निर्माताओं को जले हुये तेल की कीमत प्राप्त होगी और नमकीन आदि का निर्माण केवल स्वास्थ्यप्रद तेल में किया जाना सुनिश्चित होगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें