BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: 15 नवंबर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को राज्य और जिला उपभोक्ता आयोगों में 663 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Admin

Sat, Nov 16, 2024
नयी दिल्ली, 15 नवंबर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को राज्य और जिला उपभोक्ता आयोगों में 663 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। केंद्र ने बढ़ती रिक्तियों पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ता अधिकार संरक्षण के कमजोर होने का खतरा पैदा होता है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना में उपभोक्ता आयोगों में बढ़ती रिक्तियों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर, 2024 तक राज्य आयोगों में अध्यक्ष के 18 पद और सदस्यों के 56 पद रिक्त हैं। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बयान में कहा कि जिला स्तर पर देश भर में अध्यक्ष के 162 पद और सदस्यों के 427 पद रिक्त हैं। बैठक के दौरान खरे ने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि उपभोक्ता विवादों/ मामलों को तुरंत और कुशलता से निपटाने के लिए रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाए।’’

विज्ञापन

जरूरी खबरें