BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आगामी त्रैमासिक बैठक की तिथि तय करने का भी निवेदन किया : नवनियुक्त डीआरएम भोपाल से मिले रेलवे सलाहकार समिति सदस्य

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Aug 21, 2025

नवनियुक्त डीआरएम भोपाल से मिले रेलवे सलाहकार समिति सदस्य

निलेश श्रीवास्तव बोले – रेल यात्रियों की हर सम्भव मदद करेंगे

भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान श्रीवास्तव ने भोपाल मंडल स्तर की विभिन्न यात्री समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान अनेक प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, जिनका त्वरित समाधान आवश्यक है। इस पर डीआरएम पंकज त्यागी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ने आगामी त्रैमासिक बैठक की तिथि तय करने का भी निवेदन किया तथा पूर्व की बैठकों से संबंधित जानकारियां साझा कीं। इस मौके पर श्री निलेश श्रीवास्तव ने डीआरएम पंकज त्यागी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और यात्रियों के हित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


विज्ञापन

जरूरी खबरें