BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

कार्यक्रम का मुख्यातिथ्य भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ : वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण सिंह केसरी का जन्मशताब्दी वर्ष समारोह दिल्ली में आयोजित होगा

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Sep 5, 2025

📰 वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण सिंह केसरी का जन्मशताब्दी वर्ष समारोह दिल्ली में आयोजित होगा

भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार, समाज व पार्टी को समर्पित अपने जीवन से विशिष्ट पहचान बनाने वाले श्री नारायण सिंह केसरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण कर 101वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।

उनकी जन्मशताब्दी वर्ष पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा को लेकर हाल ही में चर्चा हुई, जिसमें तय हुआ कि कार्यक्रम का मुख्यातिथ्य भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविंद जी करेंगे।

श्री केसरी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हिंदू महासभा से की थी। इसके बाद वे जनसंघ से जुड़े और 1977 में आष्टा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। भाजपा गठन के बाद उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा का निर्माण किया और पूरे देश में अनुसूचित जाति वर्ग को भाजपा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

1990 में वे आगर से विधायक बने और उसके उपरांत गंधी बस्ती उन्मूलन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए। इसके अलावा वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रहे और फिर दो बार राज्यसभा सांसद के रूप में संसद में सक्रिय भूमिका निभाई।

अपने संघर्षपूर्ण एवं सेवामय जीवन में श्री केसरी ने सदैव समाज और संगठन को प्राथमिकता दी। आज वे भाजपा के प्रेरणास्रोत और संगठन शक्ति के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं।

👉 उनकी जन्मशताब्दी का यह आयोजन भाजपा और समाज दोनों के लिए गौरव का क्षण होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें