BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

23 अक्टूबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। : भोपाल में अवैध पटाखों व कार्बाइड गन पर सख्त प्रतिबंध, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Oct 24, 2025

भोपाल में अवैध पटाखों व कार्बाइड गन पर सख्त प्रतिबंध, तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

भोपाल, 23 अक्टूबर 2025।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं पर्यावरण की दृष्टि से बड़ा कदम उठाते हुए भोपाल जिले में प्रतिबंधित एवं अवैध रूप से तैयार किए जा रहे पटाखों तथा “कार्बाइड गन” पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश कार्यालय क्रमांक 547/अजिद/2025 के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पारित किया गया है। यह आदेश पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश क्रमांक 545-546 (दिनांक 22 अक्टूबर 2025) में आंशिक संशोधन करते हुए जारी हुआ है।

प्रशासन ने पाया कि कुछ व्यक्ति एवं व्यापारी लोहा, स्टील अथवा पीवीसी पाइपों में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखे (जिन्हें आम भाषा में “कार्बाइड गन” कहा जाता है) का निर्माण एवं विक्रय कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

आदेश के प्रमुख बिंदु:

  1. कोई भी व्यक्ति, संस्था या व्यापारी अब ऐसे अवैध पटाखों, आतिशबाजी या “कार्बाइड गन” का निर्माण, भंडारण या विक्रय नहीं करेगा।

  2. इस प्रकार की वस्तुओं की बिक्री, वितरण या सार्वजनिक प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

  3. एसडीएम, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभाग इस आदेश के सख्त अनुपालन की निगरानी करेंगे।

चूंकि आदेश की पूर्व सूचना देना संभव नहीं था, इसलिए इसे एक पक्षीय (ex parte) रूप में पारित किया गया है। आदेश से प्रभावित कोई भी व्यक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(5) के अंतर्गत राहत हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

आदेश की सूचना भोपाल जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालयों, थानों, नगर निगमों, पंचायतों एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित की जाएगी।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह आदेश दिनांक 23 अक्टूबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें