BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करे गर्म पानी और नमक का यह प्रयोग

Admin

Fri, Sep 20, 2024
*👉🏻शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करे गर्म पानी और नमक का यह प्रयोग* आगे बढ़ने की चाहत और गलाकाट प्रतियोगिता के चलते आधुनिक इंसान के ऊपर काम का तनाव दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। आधुनिक इंसान की इस तनाव भरी मजबूरी से फायदा उठाने के लिये कितने ही लागों ने अपनी दुकान लगा ली है। दुनिया की शायद ही कोई चिकित्सा पद्धति ऐसी बची होगी जो व्यक्ति को तनाव से छुटकारा दिलाने का पक्का यकीन न दिलाती हो। यहां तक कि तनाव से छुटकारा दिलाने के नाम पर मंहगी से मंहगी मसाज थैरपी का प्रचलन चल पड़ा है। यहां हम एक ऐसा कुदरती और साथ ही वैज्ञानिक प्रयोग बता रहे हैं, जो सिर्फ चंद मिनिटों में ही हर तरह के शारीरिक और मानसिक तनाव से तत्काल मुक्ति दिलाता है। इस प्रयोग की असलियत और प्रभाव को जांचने के लिये लंबा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। मात्र 15 मिनिटों में ही आप इस प्रयोग के चमत्कारी प्रभाव से परिचित हो जाएंगे.... *1 बाल्टी पानी में 4 चम्मच नमक का कमाल* दिन भर के तमाम कार्यों से निवृत्त होकर सोने से ठीक पहले यह प्रयोग करना चाहिये। 1बाल्टी में सामान्य गर्म यानी गुनगुना पानी भर लें। इस पानी में लगभग 4 चम्मच सस्ता साधारण नमक लेकर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस नमक घुले हुए गुन-गुने पानी में अपने दोनों पैरों को घुटनों तक डुबों लें। पैरों को पानी में डुबाकर लगभग 10 से 15 मिनट तक रहें, इस बीच लगातार गहरी सांस लें और छोड़ें। प्रयोग के दोरान मन में किसी भी तरह के खयालों को जगह नहीं देना चाहिये। *एक उपाय और करे* पानी जब ठंडा हो जाये तो पैरो को निकाल कर तलवो में सरसों नारियल या तिल का तेल अवश्य लगाए, तलवो की मालिश रात अच्छी नींद और शांति देगी। *वैज्ञानिक आधार* नमक सोडियम और क्लोराइड का मिश्रण होता है। सोडियम क्लोराइड के इस घोल की यह खासियत होती है कि यह दिन भर के काम-काज के दोरान शरीर में बनी नेगेटिव एनर्जी को सोखकर व्यक्ति को पूरी तरह से तनाव मुक्त कर देता है। इस प्रयोग के पूर्ण होने पर आप देखेंगे कि आपका सारा शारीरिक और मानसिक तनाव जा चुका है तथा आप फिर से कार्य करने के लिये पूरी तरह से रिचार्ज हो जाएंगे। इस प्रयोग का दूसरा कीमती लाभ यह होता है कि आपको गहरी और सुकून देने वाली नींद आती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें