BREAKING NEWS

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

28 गेंदों का शतक और 53 गेंदों में 204 रन—वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर दिया

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती आज: अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक थीं झांसी की रानी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

विभाग में पथ संचलन कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किए : संघ शताब्दी वर्ष : भोपाल विभाग में 373 पथ संचलन, डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 30, 2025

संघ शताब्दी वर्ष : भोपाल विभाग में 373 पथ संचलन, डेढ़ लाख से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विजयादशमी पर अपना शताब्दी वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में भोपाल विभाग में पथ संचलन कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। विभाग में कुल 373 स्थानों पर पथ संचलन निकाले जाने की योजना है, जिनमें लगभग डेढ़ लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने की संभावना है।

संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल विभाग में 5 जिलों के अंतर्गत 26 नगर, 6 खंड, 279 बस्तियां तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 94 मंडल (प्रत्येक मंडल में 8 से 10 गांव) आते हैं। शताब्दी वर्ष में इन्हीं बस्तियों और मंडलों में पथ संचलन का आयोजन होगा। प्रत्येक स्थान पर 300 से 500 स्वयंसेवक गणवेश में शामिल होकर अनुशासित संचलन निकालेंगे। इस अभियान के लिए करीब 700 टोली सक्रिय रूप से तैयारी में जुटी हैं।

वर्तमान में विभाग में 70–80 हजार स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध है, वहीं शताब्दी वर्ष अभियान के दौरान अब तक 70 हजार से अधिक नए स्वयंसेवक गणवेश धारण कर संघ से जुड़े हैं। यह संख्या निरंतर बढ़ रही है।

पुराने स्वयंसेवकों में उत्साह

विभाग संघचालक श्री सोमकांत उमालकर ने बताया कि अधिक से अधिक नए स्वयंसेवक संघ से जुड़ सकें, इसके लिए पिछले दो माह से व्यापक तैयारी चल रही है। भोपाल के सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की टोलियां घर–घर जाकर लोगों को संघ से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। स्वयंसेवकों का कहना है कि संघ शताब्दी वर्ष से समाज में उत्साह और सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें