: इम्यून सिस्टम को बनाना है मजबूत तो पिए शहद मिला दूध होंगे यह पांच लाभ
Fri, Mar 22, 2024
*इम्यून सिस्टम को बनाना है मजबूत तो पिएं शहद मिला दूध, होंगे ये 5 लाभ*1 रोजाना दूध के साथ शहद मिलाकर पीना, आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है। यह दोनों प्रकार की क्षमताओं में इजाफा करने में सहायक है।
2 अगर नींद न आने या कम नींद की समस्या है, तो रातको सोते समय गर्म दूध में शहद का प्रयोग करें, इससे नींद भी बेहतर होगी और आप रिलेक्स महसूस करेंगे।
3 पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए दूध में शहद डालकर पीना एक बढ़िया उपाय है। इससे कब्ज की समस्या भी हल हो जाएगी।
4 दूध आपको प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कई जरूरी पोषक तत्व देता है और शहद इम्यून सिस्टम व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दोनों मिलकर एक बेहतरीन सेहत विकल्प साबित होते हैं।
5 तनाव दूर करने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा हल्के गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीने से प्रजनन क्षमता और शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है।🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: छोटी हरड़, पेट रोगों की रामबाण औषधि
Sat, Mar 16, 2024
*छोटी हरड़ : पेट रोगों की रामबाण औषधि, शरीर के विकारों को दूर कर बनाए चुस्त, जानिए इसके गुण*
कहते है की समस्त रोगों की जड़ पेट में होती है और अगर पेट ठीक तो 90% बीमारियां हमे होती ही नही। हरड़ को आयुर्वेद में मां का नाम दिया गया है।*हरड़* पेट के समस्त रोगों में लाभदायक है।*गैस और कब्ज सदा के लिए खत्म करे*
काली हरड़ यानि की छोटी हरड़ को पानी से धोकर किसी साफ कपड़े से पौंछ कर रख लें। दोनो समय भोजन के पश्चात एक हरड़ या दो हरड़ को मुहँ में रखकर चूस लिया करें। लगभग एक घंटे में हरड़ में घुल जाती है!हरड़ खत्म हो जाने के बाद अगर आपने हलका सा बिना मसाले वाला गुड़ चूस लिया तो सोने पर सुहागा हो जायेगा।इससे गैस की शिकायत दूर होती है शौच खुलकर आती है भूख खूब लगने लगती है।*हरड़ के अन्य गुण*
इससे पाचन शक्ति बढती है।जिगर के रोग और आँतड़ियों की वायु नष्ट होती है रक्त शुद्ध होता है।चर्म रोग नहीं होता है।सिगरेट-बीड़ी का अभ्यास छूट जाता है।यह प्रयोग लगातार करने से शरीर को बीमार होने की नौबत ही नही आती है।यह गैस और कब्ज के लिये सर्वश्रेष्ठ दवा है।*नोट जानकारी में किसी प्रकार की शंशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: गन्ने के रस के फायदे
Tue, Mar 12, 2024
गन्ने के रस के फायदे / benefits of sugarcane juice1. कैंसर से बचाव -
गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और मैग्नेशियम की मात्रा इसके स्वाद को क्षारीय (खारा) करती है, इस रस में मौजूद यह तत्व हमें कैंसर से बचाते हैं. गन्ने का रस कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है. प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में भी इसे कारगर माना जाता है.2. तुरंत ताकत के लिए -
गन्ने के रस में प्राकृतिक तौर पर शुगर है जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाती है और यह पानी की कमी को पूरा करता है। इसके सेवन के तुरंत बाद आप ताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। गर्मियों में डीहाइड्रेशन से बचाने में मददगार है।3. पाचन को ठीक रखता है -
गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है. यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है. गन्ने का रस कब्ज की समस्या को भी दूर करता है.4. ह्रदय रोगों से बचाव -
यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है. गन्ने का रस से शरीर में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है. इस तरह धमनियों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खूब का बहाव अच्छा रहता है.5. वजन कम करने में सहायक -
गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है. इस रस में घुलनशील फाइबर होने के कारण वजन संतुलित रहता है.6. त्वचा में निखार लाता है -
गन्ने के रस में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHAs) पदार्थ होता है, जो त्वचा संबंधित परेशानियों को दूर करता है और इसमें कसाव लेकर आता है. AHA मुहांसों से भी राहत पहुंचाता है, त्वचा के दाग कम करता है, त्वचा को नमी देकर झुर्रियां कम करता है. गन्ने के रस को त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें. बस इतना प्रयास करने पर ही आपकी त्वचा खिली-खिली और साफ नजर आएगी.7. किडनी के लिए फायदेमंद -
गन्ने के रस में प्रोटीन अच्छी मात्रा में है। इसमें नींबू और नारियल पानी मिलाकर पीने से किडनी में संक्रमण, युरीन इन्फेक्शन, एसटीडी और पत्थर जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है।8. रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है -
गन्ने के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करते हैं। यह लिवर से जुड़े संक्रमण और पीलिया के मरीजों के लिए भी इसलिए ही फायदेमंद माना जाता है।9. दांतों के लिए फायदेमंद -
इसमें मिनिरल्स अधिक होते हैं इसलिए यह मुंह से संबंधित समस्या जैसे – दांतों में सड़न, सांसों की दुर्गंध से बचाव में मददगार है। सफेद चमकदार दांतों के लिए गन्ने के रस का सेवन करें।10. बुखार से बचाव -
फेब्राइल डिसॉडर यानी प्रोटीन की कमी से बार-बार बुखार से बचाव के लिहाज से गन्ने का रस काफी फायदेमंद है।11. लीवर को स्वस्थ रखता है -
गन्ना आपका बिलीरुबिन (bilirubin) लेवल बनाए रखता है। इसलिए आयुर्वेद में इसका पीलिया के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है।अध्ययन के अनुसार, गन्ने का रस लीवर को डैमेज होने से बचाने में सहायक है। रोजाना एक गिलास रस पीने से पीलिया से पीड़ितों को लाभ होता है।नोट* जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।