: एसिडिटी, गैस, बदहजमी, अपच की शिकायत को कैसे करें दूर हमेशा के लिए
Fri, Apr 12, 2024
*🌹
स्वास्थ्य
*
एसिडिटी, बदहजमी, गैस, अपच की शिकायत को कैसे करें हमेशा के लिए दूर?*
*
एसिडिटी के कारण क्या हैं*
1.मसालेदार चटपटा खाना खाना
2.स्मोकिंग, शराब और दूसरे नशे करना
3.लम्बे समय तक ख़ाली पेट रखना
4.रात का भोजन सही समय पर नही करना
5.ख़ाली पेट चाय का सेवन करना
6.शरीर में गर्मी बढ़ जाना
*
एसिडिटी के लक्षण*
1.पेट में जलन महसूस होना
2.कड़वी और खट्टी डकारें आना
3.पेट में गैस बनना
4.खाने के बाद पेट में दर्द
5.कब्ज़ की शिक़ायत होना
6.उल्टी आना या फिर
बार-बार उबाक आना
*
एसिडिटी दूर करने का घरेलू इलाज*
1.एसिडिटी दूर करने के लिए सुबह शाम एक गिलास पानी के साथ आँवले का चूर्ण खायें। इसके बाद आधे घंटे तक कुछ और नहीं खाना है। अगर चूर्ण नहीं है तो इसकी जगह आप आँवले का जूस भी पी सकते हैं।
2.अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को छानकर गुनगुना पियें। अदरक की चाय भी एसिडिटी से छुटकारा देती है।
3.हर दिन एलोवेरा जूस पीने वाले लोगों को पेट में एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
4.1-1 चम्मच जीरा, सौंफ, अजवाइन और सावा के बीज पानी में उबालें। इसे छानकर पानी को दिन में 2-3 बार पिएं। इस प्रयोग से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
5.यष्टि मधु और दालचीनी चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर गोलियाँ बनायें। फिर इन्हें आवश्यकतानुसार चूसें।
6.एक गिलास दूध लीजिये, उसमे चुटकी भर अश्वगंधा मिलाकर पीने से एसिडिटी समाप्त होती है।
*स्वास्थ्य नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: अंगूर कई बीमारी में फायदेमंद
Sat, Apr 6, 2024
*
अंगूर
पसंद नहीं,
तो जान लीजिए कि कई बीमारियों में फायदेमंद है इसका सेवन*
1 शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता, मोटापा, जोड़ों का दर्द, रक्त का थक्का जमना, दमा, नाड़ी की समस्या व त्वचा पर लाल चकत्ते उभरने आदि स्थितियों में अंगूर का सेवन लाभकारी होता है।
2 अंगूर का सेवन, आंत, लीवर व पाचन संबंधी अन्य रोगों, मुंह में कड़वापन रहना, खून की उल्टी होना, गुर्दे की कार्यक्षमता में कमी, कब्जियत, मूत्र की बीमारी, अतिसार कृमि रोग, टीबी (क्षय रोग) आदि रोगों में विशेष लाभकारी होता है।
3 अंगूर की बेल काटने से जो रस निकलता है, वह त्वचा रोगों में लाभकारी होता है।
4 अंगूर के पत्तों का अर्क एक से तीन चम्मच तक लेने
पर व बवासीर के मस्सों पर लगाने पर काफी लाभ मिलता है।
5 यदि किसी ने धतूरा खा लिया हो, तो उसे अंगूर का सिरका दूध में मिलाकर पिलाने से काफी लाभ होता है।
6 अंगूर मियादी बुखार, मानसिक परेशानी, पाचन की गड़बड़ी आदि भी काफी लाभकारी है।
7 अंगूर का 200 ग्राम रस शरीर को उतनी ही क्षारीयता प्रदान करता है, जितना कि एक किलो 200 ग्राम बाईकार्बोनेट सोडा, हालांकि सोडा इतनी अधिक मात्रा में लिया नहीं जा सकता।
8 अंगूर के रस को कलई के बर्तन में पकाकर गाढ़ा करके सोते समय आंखों में लगाने से जाला, फूला आदि नेत्र रोगों दूर हो जाते हैं।
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें ।
: त्वचा पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ संकेत, जिसे नजरअंदाज न करें
Sat, Apr 6, 2024
*🌹स्वास्थ्य
*हाई कोलेस्ट्रॉल*
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल घातक हो सकता है.अक्सर, धमनियां कोलेस्ट्रॉल से ब्लॉक हो जाती हैं.जिससे अचानक हृदय गति रुक सकती है और आकस्मिक मौत का कारण भी बन सकता है.
इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बहुत अधिक फैटी फूड्स का सेवन करना,व्यायाम न करना, शराब पीना या धूम्रपान करना भी है. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी पुरानी बीमारियां भी हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं. ऐसे में समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण पहचानने
जरूरी है. त्वचा पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ संकेत हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
*1.त्वचा पर नीला या बैंगनी एक जाल जैसा पैटर्न*
त्वचा पर यह बदलाव आपकी धमनियां ब्लॉक होने का संकेत हो सकता है, जो कोलेस्ट्रॉल एम्बोलिजेशन सिंड्रोम का भी एक लक्षण है. अगर त्वचा पर ये चेंज दिखे तो समझ जाएं कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है.
*2.सोरायसिस*
हाल के अध्ययनों के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और सोरायसिस संबंधित हैं. मेडिकल टर्म में इसे हाइपरलिपिडिमिया के नाम से जाना जाता है.
*3.पैरों में छाले जो जल्दी ठीक नहीं होते*
ये अल्सर हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्तियों में हो सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घावों को ठीक होने के लिए पर्याप्त ब्लड नहीं मिलता है.
*4.त्वचा के रंग में बदलाव और ड्राईनेस*
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल आपकी त्वचा के नीचे ब्लड फ्लो को कम कर सकता है. त्वचा का रंग बदल जाता है क्योंकि त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं. पैर जो उठे हुए हैं या लंबे समय से खड़े हैं, वे बैंगनी या पीले हो सकते हैं.
*5.जैथेल्मा*
इसमें आंखों के कोने के चारों ओर एक मोमी पदार्थ पीले या नारंगी रंग का होता है. एपिडर्मिस के नीचे, कोलेस्ट्रॉल बिल्डअप होते हैं जो इसका कारण होते हैं.
*6.जैथोमा*
जैथेल्मा के समान, मोमी पदार्थ हथेलियों और निचली जांघ के पिछले हिस्से पर भी पाई जा सकती है.अगर आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में है तो इन पैच को खत्म करना आसान हो जाएगा।
*स्वास्थ्य नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।