: कद लम्बा करने के लिए
Sun, Feb 25, 2024
*🌹स्वास्थ्य🌹**कद लम्बा करने के लिये*
आज कल के खान-पान में इतना बदलाव आ चुका है कि इसका असर सबसे ज्यादा हमारे शरीर पर देखने को मिलता है। हमारे शरीर की लम्बाई हमारे व्यक्तित्व का अहम हिस्सा है जिनका कद लंबा होता है वो दिखने में भी आकर्षक लगते है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो कम हाइट को लेकर सबसे ज्यादा परेशान रहते है। जिसके लिए न जाने वह तरह तरह के हानिकारक पदार्थों का भी इस्तेमाल करते है। जानिए कौन से घरेलू नुस्खों को अपनाकर, आप अपना कद लंबा कर सकते है।1- पालक में केल्शियम , फाइबर, विटामिन्स और आयरन भरपूर होता है जिससे हमारे शरीर की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। और हमारे शरीर को बढ़ने में भी मदद मिलती है।2- ब्रोकोली एक ऐसी सब्जी है जो की फूलगोभी की तरह दिखती है जिसका रंग हरा होता है। इस सब्जी को खाने से विटामिन सी मिलता है जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता हैं और जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है।3- शलगम हाइट बढ़ाने में काफी असरदार होता है। इसे कच्चा भी खाया जा सकता है।4- बीन्स में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जैसे फाइबर, विटामिन होता है। आप इसकी सब्जी बना कर भी खा सकते है।5- गाजर के फायदे सबसे ज्यादा फायदे होते है। इसके सेवन से लंबाई में भी मदद होती है।6- बंदगोभी में प्रोटीन, विटामिन्स और आयरन होता है जोकि हाइट हारमोन बढ़ने में मदद करता है।7- शरीर के सही विकास के लिए संतुलित आहर खाना जरूरी होता है जो आपको विटामिन ए, बी, सी, डी तथा अन्य विटामिन प्रदान करता है। इसके लिए दूध, दही, अंकुरित अनाज, फल, सब्जियाँ आदि का नियमित सेवन करें।
8- लंबी हाइट पाने के लिए रोजाना व्यायाम जरूर करें क्योंकि ऐसा करने से आपका शरीर में जल्दी से विकास होता है।पश्चिमोत्तानासन और ताड़ आसन विशेष लाभकारी हैं।बांस का मुरब्बा या बांस का आचार रोजाना प्रयोग करना चाहिए।*नोट इस जानकारी में किस प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें
: वरदान है पपीते के पत्ते का रस
Sat, Feb 24, 2024
वरदान है पपीते के पत्ते का रस............✅क्योंकि इसमे है 5 विटामिन का भरपूर मिश्रण | पपीते के पत्ते खाने में कड़वे लगते हैं लेकिन उनमें कमाल के गुण छुपे हुए होते हैं. पपीते के पत्तों में विटामिन ''ए',''बी',''सी',''डी' और ''ई' पाया जाता है साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है.✅पपीते के पत्ते के रस के फायदे1️⃣मुंहासे दूर करे✅अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो सूखी पपीते की पत्ती ले कर उसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।2️⃣कैंसर होने से रोके✅इसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सवाईकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, अग्नाशय, जिगर और फेफड़ों के कैंसर को होने से रोकते हैं।3️⃣बैक्टीरिया की ग्रोथ रोके✅पपीते की पत्तियों में 50 एक्टिव सामग्रियां होती हैं जो कि सूक्ष्मजीवों जैसे फंगस, कीड़े, परजीवी और कैंसर कोशिकाओं के विभिन्न अन्य रूपों को बढ़ने से रोकती हैं।4️⃣इम्यूनिटी बढ़ाए✅इन पत्तियों में सर्दी और जुखाम जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति होती है. यह खून में व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को विकास बढ़ा देती है।5️⃣एंटी मलेरिया गुण✅यह मलेरिया से लड़ने में प्रभावकारी है. पपीते की पत्तियों का रस मलेरिया के लक्षणों को बढ़ने से रोकता है।6️⃣डेंगू में रामबाण✅डेंगू से लड़ने के लिए पपीते की पत्तियां काफी लाभकारी है. यह गिरते हुए प्लेटलेट को बढ़ाने, खून के थक्के जमने तथा जिगर की क्षति को रोकती है, जो कि डेंगू वायरस के कारण हो जाता है।7️⃣माहवारी के दर्द से छुटकारा✅दर्द को दूर करने के लिए एक काढ़ा बनाइए जिसमें एक पपीते की पत्ती को इमली, नमक और एक गिलास पानी के साथ मिक्स कीजिए. फिर इसे उबालिए और जब काढ़ा बन कर ठंडा हो जाए तब इसे पी लीजिए, इससे आपको आराम मिलेगा।✅पपीते की पत्तियों का जूस अन्य फलों के जूस के साथ मिला कर भी रोगी को दे सकते हैं।✅ नोट जानकारी में अगर किसी प्रकार का संशय लगे तो आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: अंकुरित गेहूं के जबरदस्त फायदे
Sat, Feb 17, 2024
*अंकुरित गेहूं के जबरदस्त फायदे*
– अंकुर उगे हुए गेहूं में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। शरीर की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ई एक आवश्यक पोषक तत्व है। यही नहीं, इस तरह के गेहूं के सेवन से त्वचा और बाल भी चमकदार बने रहते हैं। किडनी, ग्रंथियों, तंत्रिका तंत्र की मजबूत तथा नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी इससे मदद मिलती है। अंकुरित गेहूं में मौजूद तत्व शरीर से अतिरिक्त वसा का भी शोषण कर लेते हैं।
– अंकुरित गेहूं में उपस्थित फाइबर के कारण इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया भी सुचारु रहती है। अत: जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो उनके लिए भी अंकुरित गेहूं का सेवन फायदेमंद है। अंकुरित खाने में एंटीआक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी, ई पाया जाता है। इससे कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक मिलता है। रेशे से भरपूर अंकुरित अनाज पाचन तंत्र को सुदृढ बनाते हैं।
– अंकुरित भोजन शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह शरीर में बनने वाले विषैले तत्वों को बेअसर कर, रक्त को शुध्द करता है। अंकुरित गेहूं के दानों को चबाकर खाने से शरीर की कोशिकाएं शुध्द होती हैं और इससे नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद मिलती है।
– अंकुरित भोज्य पदार्थ में मौजूद विटामिन और प्रोटीन होते हैं तो शरीर को फिट रखते हैं और कैल्शियम को मजबूत बनाता है।
– अंकुरित मूंग, चना, मसूर, मूंगफली के दानें आदि शरीर की शक्ति बढ़ाते हैं।अंकुरित दालें थकान, प्रदूषण व बाहर के खाने से उत्पन्न होने वाले ऐसिड्स को बेअसर कर देतीं हैं और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ा देती हैं।
💐🙏💐