: शरीर का ध्यान रखना सिर्फ और सिर्फ आपका काम
Sat, Feb 3, 2024
*🌹स्वास्थ्य संतोष🌹*1- बिना शरीर की गंदगी निकाले स्वस्थ्य शरीर की कल्पना निरर्थक है, मल-मूत्र से 5% कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने से 22% तथा पसीना निकलने से लगभग 70% विजातीय तत्व शरीर से निकलते हैं।2- जो बीमारी अंदर से आती है, उसका समाधान भी अंदर से ही होना चाहिए।
3- प्रचलित तीव्र और हानिकारक दवाएं केवल एक ही चीज देती है? दर्द से राहत, परन्तु एक बीमारी खत्म करती है,और दस बीमारी देकर जाती है। किडनी, लीवर,आतें, हृदय इन्हीं की वजह से ख़राब हो रहे हैं।4- छोटे बच्चों को सबसे अधिक सोना चाहिए, क्योंकि उनमें कफ प्रवृति होती है, स्त्रियों को भी पुरुषों से अधिक विश्राम करना चाहिए।5- जो सूर्य निकलने के बाद उठते हैं, उन्हें पेट की भयंकर बीमारियां होती है, क्योंकि बड़ी आँत मल को चूसने लगती है।6- खाने की वस्तु में कभी भी ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए, ब्लड-प्रेशर बढ़ता है।7- चिंता, क्रोध, ईर्ष्या करने से गलत हार्मोन्स का निर्माण होता है जिससे कब्ज, बबासीर , अजीर्ण, अपच, रक्तचाप , थायरायड की समस्या उत्पन्न होती है।*"स्वास्थ्य नोट इस जानकारी में अगर आपको किसी प्रकार की संशय लगती है तो अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: पैकिंग आटा में कीड़े क्यों नहीं पड़ते ?
Fri, Feb 2, 2024
गेहूं का आटा पिसवाकर उसे 2 महीने स्टोर करने का प्रयास करें । आटे में कीड़े पड़ जाना स्वाभाविक है, आप आटा स्टोर नहीं कर पाएंगे , फिर ये पैकिंग वाला आटा कैसे स्टोर कर पा रहे हैं ? यह सोचने वाली बात है । एक केमिकल है बेजोयलपर ऑक्साइड जिसे फ्लोर इंप्रूवर भी कहा जाता है। इसकी पैरामिसिबल
4 मिलीग्राम है, लेकिन आटा बनाने वाली फर्म ज्यादा मिलीग्राम तक ठोक देती है।
कारण क्या है ? आटा खराब होने से लंबे समय तक बचा रहे, बेशक उपभोक्ता की किडनी का बैंड बज जाए। कोशिश कीजिए खुद गेहूं खरीद कर अपना आटा पिसवा कर खाए ।
नियमानुसार आटे का समय ( ठंड के दिनों में 30 दिन) (गर्मी के दिनों में 20 दिन) (बारिश के दिनों में 15 दिन) का रहता है इसलिए ताजा आटा खाइए स्वस्थ रहिए गेहूं पिसवाकर काम
ले, ना की रेडीमेड थैली का।
नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: ठंड में गोंद के लड्डू खाने के फायदे
Thu, Feb 1, 2024
*ठंड में गोंद के लड्डू खाने के फायदे*
1 सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
2 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू का सेवन किया जाता है।
3 यदि आप रोजाना सुबह गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करेंगे, तो आप बीमार पड़ने से बच जाएंगे, क्योंकि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।
4 गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है।
5 गोंद के लड्डू हड्डियां मजबूत करता है और मांसपेशियों को मजबूत कर उन्हें लचीला बनाता है। रीढ़ की हड्डी के लिए खास तौर से इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।
6 रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।
7 कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
8 कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में एक बार इसका सेवन आपकी कब्ज से जुड़ी हर समस्या को दूर कर सकता है।
*नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
🔆 🇲🇰