: कोलेस्ट्रॉल (चर्बी) क्या हैं
Sat, Jan 27, 2024
*🌹*कोलेस्ट्रॉल क्या है ?*
यह एक वसा ( चर्बी ) जैसा या मोम जैसा पदार्थ है। जो शरीर में कोशिका झिल्ली, कुछ हार्मोन और विटामिन डी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।*कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है*
'एलडीएल कोलेस्ट्रॉल' और 'एचडीएल कोलेस्ट्रॉल' एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को गंदा माना जाता है। क्योंकि यही शरीर में असली परेशानी की जड़ है। इसका लेवल अधिक होने से आपको दिल के रोग, नसों के रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे गंभीर परिणाम देने वाले जानलेवा रोग हो सकते हैं।जबकि 'एचडीएल कोलेस्ट्रॉल' अच्छा होता है और शरीर के कई कामकाज में सहायक है।*कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं ?*
ऐसा माना जाता है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कोई पक्के लक्षण नहीं होते हैं। यही कारण है, कि डॉक्टर हमेशा ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ संकेत हैं, जिन लक्षणों से आप जान सकते हैं कि आपके रक्त में गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, जैसे जी मिचलाना, सुन्न होना, अत्यधिक थकान, सीने में दर्द या एनजाइना, सांस लेने में कठिनाई, हाथ-पांव में सुन्नपन या ठंडक, हाई ब्लड प्रेशर। उई*क्या करें-*
पुरुषों को 45 से 65 और महिलाओं को, 55 से 64 की उम्र के बीच, प्रत्येक व्यक्ति को, एक से दो साल में ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। यदि आप 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं, तो हर साल कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।*कोलेस्ट्राल का थोड़ा समाधान-*
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए औषधि और व्यायाम के साथ उचित आहार करना अत्यंत आवश्यक हैं।
: लौंग का सेवन निजात दिलाएगा
Fri, Jan 26, 2024
*इन 5 समस्याओं से निजात दिलाएगा, लौंग का सेवन*
1. लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
2. लौंग का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, गले में होने वाले दर्द और जी मचलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
3. यदि किसी को गैस, कांस्टीपेशन व पाचन संबंधी समस्या हो, तो सुबह खाली पेट 1 ग्लास पानी में कुछ बूंदें लौंग के तेल की डालकर पीने से यह समस्या दूर होती है।
4. जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की शिकायत होती है, उन्हें 40-45 दिनों तक रोज सुबह मुंह में साबुत लौंग रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको मुंह से बदबू से राहत मिलेगी।
5. चहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए, किसी फेसपैक व बेसन में थोड़ा सा लौंग का पाउडर मिला लें और इसे चेहरे पर लगाए, फिर कुछ देर बाद धो ले। लेकिन याद रहे कि केवल लौंग का पाउडर सीधे चेहरे पर नहीं लगाना है।
6. जिन लोगों के बाल बेजान हो गए है, तो वे लौंग को थोड़े से पानी में गर्म करके, उससे बाल धो सकते हैं। ऐसा करने से बालों को फायदा होगा।
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: कड़ाही में बचे तेल का
Wed, Jan 24, 2024
*कड़ाही में बचे तेल का दोबारा मत करें इस्तेमाल,बन जाता है- जहर*
एक ही तेल से बार-बार खाना पकाने से यह तेल कई बिमारियों का घर बन जाता है। ऐसे तेल में धीरे-धीरे फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं। इन रेडिकल्स के रिलीज़ होने से तेल में एंटी ऑक्सीडेंट ख़त्म हो जाते हैं और यह बचा हुआ तेल कैंसर का कारण बन सकता है। इसके अलावा तेल को बार-बार गर्म करने से उसकी गंध भी ख़त्म हो जाती है। कड़ाही के तले में फैट जमने से कड़ाही का तला काला हो जाता है। यह फैट खाने में चिपक कर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह के खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ती है। जिस वजह से आपका मोटापा भी बढ़ सकता है। साथ ही कई और परेशानियां जैसे एसिडिटी और दिल की बीमारी भी हो सकती है।
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।