: हरी इलायची के फायदे
Sat, Jan 20, 2024
*दिखने में रत्ती भर की चीज लेकिन कैंसर समेत 5 बीमारियों से लड़ने की शक्ति, हर घर में मौजूद*
1.पाचन तंत्र मजबूत करती- इलाइची पाचन तंत्र को मजबूत करती है. अगर आप खाना खाने के बाद एक-दो इलाइची चबाते हैं को इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है और एसिडिटी का जोखिम भी कम हो जाता है. यह गैस और ब्लॉटिंग को कम करने में मदद करती है.2. ब्लड शुगर कम करती-इलाइची के पाउडर ब्लड शुगर को कम कर सकती है. स्टडी के मुताबिक चूहों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि इलाइची ब्लड शुगर को तेजी से कम करती है.3. हाई ब्लड प्रेशर कम करती-इलाइची में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करते हैं. इलाइची डाययूरेटिक है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है.4. कैंसर से लड़ने वाला गुण- कैंसर के जोखिम को कम करने में इलाइची बहुत गुणी है. चूहों पर अध्ययन के दौरान पाया गया कि जिन चूहों को इलाइची पाउडर दिए गए उनमें कैंसर होने की आशंका 90 प्रतिशत तक कम हो गई.5. एग्जाइटी को दूर करती है-इलाइची तन के साथ-साथ मन को भी खुश रखती है. इलाइची के सेवन से बेचैनी या डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है. अगर एंग्जाइटी की बीमारी है तो इलाइची को पानी में उबाल दें और उसका सेवन करें. इससे एंग्जाइटी की समस्या दूर हो सकती है.🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पहले अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: बेसन प्रोटीन का खजाना
Fri, Jan 19, 2024
*इस एक चीज की रोटी से शुगर-कोलेस्ट्रॉल दोनों गलकर निकालेगा बाहर, वजन भी रखेगा कंट्रोल में, इन चीजों में मिलाकर खाएं*
बेसन के आटे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट सहति कई बीमारियों से हमें बचाते हैं. यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को गलाकर शरीर से बाहर करने की क्षमता रखता है. बेसन गंदा कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बहुत कम कर देता है.बेसन का सेवन करने से शुगर को पचने में टाइम लगेगा जिसके कारण यह अचानक खून में जमा नहीं होगा. इस कारण बेसन के आटे से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को मैनेज करने में बहुत आसानी होती है. बेसन में मौजूद डाइट्री फाइबर और प्रोटीन शुगर को घटाने में और मदद करता है. स्टडी के मुताबिक खाने के बाद यदि बेसन या काले चने का सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर लेवल 36 प्रतिशत तक कम हो जाता है.बेसन में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है. यह ऑवरऑल हार्ट डिजीज की आशंका को कम करता है. चूंकि बेसन में सॉल्यूबल फाइबर मौजूद रहता है जो ट्राईग्लिसेराइड्स और एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.बेसन प्रोटीन का खजाना है. प्रोटीन का अगर थोड़ा ज्यादा भी सेवन हो जाए तो इससे वजन नहीं बढ़ता है. खासकर पेट के पास चर्बी नहीं जमा होती है.
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर प्रयोग से पहले अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: खाली पेट पिए गुड और जीरे का पानी
Tue, Jan 16, 2024
*खाली पेट पिएं गुड़ और जीरे का पानी, होंगे 5 चमत्कारी फायदे*
1 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी लाभप्रद है। अगर आपको खून की कमी या एनिमिया की समस्या हो, तो इसे जरूर पिएं।
2 पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द आदि के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी फायदेमंद साबित होगा। धीरे-धीरे आपकी यह समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
3 शरीर की अंदरूनी सफाई करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गुड़ और जीरे का पानी लाभदायक होता है। यह शरीर से अवांछित तत्वों को निकालकर आंतरिक अंगों की सफाई करता है।
4 शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द होने पर यह पानी कारगर उपाय है। यह शारीरिक दर्द में राहत दिलाने में मददगार साबित होता है और महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है।
5 बुखार, सर्दी व सिरदर्द होने की स्थिति में भी गुड़ और जीरे का यह पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। बुखार आने पर इसका सेवन जल्द राहत दिलाने में सहायक है।
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।