: शरीर मे अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिए दूध
Tue, Jan 9, 2024
*🌹स्वास्थ्य🌹**शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं दूध, बिगड़ सकती है स्थिति*
दूध का एक बहुमुखी फूड है, जिसे न सिर्फ सीधे तौर पर पिया जाता है बल्कि कई तरह के मिठाइयां और व्यंजन बनाने के लिए भी दूध का प्रयोग किया जाता है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर को पोषण प्रदान करने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। दूध पीने से कई तरह की परेशानियां भी दूर होती हैं। दूध में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही यह हड्डियों से जुड़ी कई परेशानी को दूर करने में लाभकारी है। साथ ही यह बच्चों के शारीरिक विकास और दांतों को मजबूत बनाने के लिए भी बहुत जरूरी है। इसलिए बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी दूध का सेवन बहुत जरूरी है।*लेकिन क्या दूध का सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है? क्या सभी लोग दूध का सेवन कर सकते हैं? नहीं कुछ लोगों के लिए दूध का सेवन परेशानी का सबब बन सकता है। कुछ स्वास्थ्य स्थितियां ऐसी होती हैं जिनमें अगर दूध का सेवन किया जाता है तो इससे फायदे के बजाए नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बता रहे हैं जिनमें दूध पीने आपकी स्थिति बिगड़ सकती है**1. शरीर में सूजन है*
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में सूजन संबंधी समस्या है तो ऐसे में दूध पीने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूध में सैचुरेटेड फैट होता है। सैचुरेटेड फैट शरीर में लिपि पॉलीसेकेराइड नामक इन्फ्लेमेटरी अणुओं के अवशोषण को बढ़ाता है। जिससे यह सूजन को बढ़ाने में योगदान देता है।”कई अध्ययनों में डेयरी प्रोडक्ट्स को सूजन को बढ़ाने और सूजन से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे के बीच संबंध दिखाया है।”*2. अगर लिवर संबंधी समस्या है*
अगर कोई व्यक्ति लिवर संबंधी समस्याओं से पीड़ित है जैसे कि फैटी लिवर और लिवर में सूजन। तो उसे दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। इस स्थिति में अगर आप दूध पीते हैं तो आपका लिवर दूध को ठीक से पचा नहीं पाता है, जिससे लिवर में सूजन की समस्या बढ़ती है, साथ ही आपके शरीर में फैट भी बढ़ता है। इसके अलावा दूध ठीक से न पचने की वजह से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।*3. पीसीओएस वाले लोग*
पीसीओएस या हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी अन्य समस्याओं में दूध का सेवन करना बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि दूध पीने से शरीर में एंड्रोजन और इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। जो महिलाएं पीसीओएस पीड़ित हैं अगर वह डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करती हैं इससे उनके शरीर में इंसुलिन और हार्मोन के स्तर प्रभावित होता है। अगर आप हार्मोन के असंतुलन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो दूध पीने से बचें या सीमित मात्रा में ही सेवन करें।*4. दूध से एलर्जी होने पर*
कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। वे लोग जब भी दूध का सेवन करते हैं उनके शरीर में एलर्जी की प्रतिक्रिया होती है। दूध से एलर्जी की इस समस्या को लैक्टोज इंटॉलरेंस कहा जाता है। इन लोगों को दूध में मौजूद चीनी (लैक्टोज) को पचाने में दिक्कत होती है। अगर ये लोग दूध का सेवन करते हैं तो इससे दस्त, गैस, सूजन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती है। इन लोगों को भूलकर भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।*5. पेट खराब होने पर*
अगर कोई व्यक्ति पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित है जैसे पेट में गैस, कब्ज, ब्लोटिंग आदि। तो दूध पीने से लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें की पेट खराब होने पर दूध न पिएं।*
: एक पोजीशन में 2 घंटे से ज्यादा बैठते तो हो सकते हैं 5 नुकसान
Mon, Jan 8, 2024
*एक ही पोजिशन में बैठते हैं 2 घंटे से ज्यादा, तो हो सकते हैं ये 5 नुकसान*
1. एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से पीठ की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर भारी दबाव पड़ता है।
2. टेढ़े होकर बैठने से रीढ़ की हड्डी के जोड़ खराब हो सकते हैं और यह आगे जाकर पीठ दर्द और गर्दन दर्द का कारण बन सकता है।
3. एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से हमारी मांसपेशियां क्रियाशील नहीं रहती हैं। इस कारण से हमारे दिमाग को ताजा खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता।
4. लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियों का वसा भी कम ही खर्च होता है, जिस वजह से फैटी एसिड दिल की कार्य प्रणाली में रुकावट पैदा करता है।
5.एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर में वृद्धि तो होती है और साथ ही कई तरह के कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार का संशय लगने पर अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: क्यों होती हैं झुनझुनी जानें
Sun, Jan 7, 2024
*🌹स्वास्थ्य🌹**किस वजह से लगता है कि हाथ-पैरों में काट रही हैं चीटियां? क्यों होती है झुनझुनी?*
कई बार बैठे-बैठे या बहुत देर तक हाथ या पैर दबाकर रखने से अजीब सी झुनझुनी होने लगती है. इस झुनझुनी को ही चींटी चलना कहते हैं. ऐसा लगने लगता है जैसे छोटी-छोटी चींटियां या फिर कीड़े नसों में चल रहे हों. अगर आपको भी बहुत देर बैठने पर ऐसा महसूस होने लगता है कि पैरों में चींटी काट रही है या चढ़ रही है.असल में इस झुनझुनी (Tingling) का कारण इस विटामिन्स की कमी हो सकती है. आइए जानते हैं, कि विटामिन (Vitamin) के अलावा इस झुनझुनी के क्या कारण हैं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है.*इस विटामिन की कमी से होती है झुनझुनी*
हाथ-पैरों में झुनझुनी होने का एक कारण विटामिन ई की कमी (Vitamin E Deficiency) है. विटामिन ई एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स है जो फ्री रेडिकल्स से डैमेज होने वाली सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं. जिन फ्री रेडिकल्स की बात की जा रही है वो वातावरण में धुएं, सूरज की किरणों और हवा में फैली गंदगी के रूप में भी हो सकते हैं. विटामिन ई की इस कमी को पूरा करने के लिए कुछ खाने की चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.*विटामिन ई की कमी को पूरा करना*
शरीर में विटामिन ई की कमी हाथ-पैरों में झुनझुनी का एक बढ़ा कारण है. इसकी कमी पूरी करने के लिए खाने की कुछ चीजें आसानी से रोजमर्रा में खाई जा सकती हैं. जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन मिलेगा तो जाहिर सी बात है यह झुनझुनी की दिक्कत भी दूर हो जाएगी.बादाम (Almonds) में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है. इसे स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. इसके साथ ही शरीर की पूरी सेहत बनाए रखने और खासकर मस्तिष्क के लिए बादाम तेल का सेवन अच्छा होता है.मूंगफली भी खाने की उन चीजों में शामिल है जिनमें विटामिन ई पाया जाता है. इन्हें स्नैक्स के रूप में खाएं और मजा लें.
एवोकाडो को भी विटामिन ई पाने के लिए खाया जा सकता है. आप विटामिन ई के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं.*यह भी हो सकते हैं झुनझुनी के कारण*
विटामिन डी (Vitamin D) की कमी भी हाथ-पैरों में झुनझुनी की वजह बन सकती है. इस विटामिन का मुख्य स्त्रोत सूरज की किरणें हैं.डायबिटीज के मरीजों में भी यह दिक्कत देखी जाती है.अगर कोई नस खिंच जाए तो झुनझुनी महसूस हो सकती है.ऑटो इम्यून बीमारियां भी झुनझुनी की वजह बनती हैं।*जानकारी में किसी प्रकार की संशय होने पर आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।