: भोजन के बाद सौंफ का सेहत पर लाभ
Sat, Jan 13, 2024
भोजन के बाद पाचन के लिए सौंफ खाना एवं अन्य सेहत लाभ.....
(1). भोजन के बाद रोजाना 30 मिनट बाद सौंफ लेने से कॉलेस्ट्रोल काबू में रहता है।(2). 5 - 6 ग्राम सौंफ लेने से लीवर और आंखों की रोशनी ठीक रहती है। अपच संबंधी विकारों में सौंफ बेहद उपयोगी है। बिना तेल के तवे पर सिकी हुई सौंफ और बिना तली सौंफ के मिक्चर से अपच होने पर बहुत लाभ होता है।(3). दो कप पानी में उबली हुई एक चम्मच सौंफ को दो या तीन बार लेने से अपच और कफ की समस्या समाप्त होने में मदद मिलती है।(4). अस्थमा और खांसी के उपचार में भी सौंफ का सेवन सहायक है।(5). कफ और खांसी होने पर भी सौंफ खाना फायदेमंद होता है।(6). गुड़ के साथ सौंफ खाने से मासिक धर्म नियमित होने लगते है।(7). यह शिशुओं के पेट और उनके पेट के अफारे को दूर करने में बहुत उपयोगी है।(8). एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबलने दें और 20 मिनट तक इसे ठंडा होने दें। इससे शिशु के कॉलिक का उपचार होने में मदद मिलती है। शिशु को एक या दो चम्मच से ज्यादा यह घोल नहीं देना चाहिए।(9). सौंफ के पावडर को शकर के साथ बराबर मिलाकर लेने से हाथों और पैरों की जलन दूर होती है। भोजन के बाद 10 ग्राम सौंफ लेनी चाहिए।नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: मोटापा, गैस और एसीडिटी को दूर करता हैं ये आटा
Fri, Jan 12, 2024
*मोटापा, गैस और एसिडिटी को दूर करता है ये आटा*
यदि आप मोटापे से परेशान है, पेट में गैस और एसिडिटी होती है तो आपको अपने खानपान में बदलाव करना होगा। यदि आप ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो निश्चित ही आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बस आपको थोड़ा बहुत परहेज करना होगा और तब आप एकदम से स्वस्थ हो जाएंगे।
परहेज : आपको गेहूं का आटा, मैदा और बेसन से बने खाद्य पदार्थों को खाना छोड़ना होगा। इसी के साथ आपको यह ध्यान रखना होगा कि भोजन ज्यादा मसालेदार न हो।
ज्वार का आटा:
यह पाचन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।
यह ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखती है।
यह कोलेस्ट्रॉल को भी नहीं बढ़ने देती है। यानी हार्ट के लिए यह सही है।
यह ग्लूटेन फ्री आटा है जो प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है।
यदि आप ज्वार की रोटी खाते हैं तो गैस, एसिडिटी और अपच बचकर मोटापे को कंट्रोल में कर सकते हो।
मक्का का आटा:
मक्का के आटे में भरपूर फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुधारने में कारगर है।
कभी कभी मक्के के आटे की रोटी भी खाना चाहिए या अन्य आटे में मक्का मिलाकर रोटी बनाकर खा सकते हो।
बाजरे का आटा:
यह भी एक ग्लूटेन फ्री आटा है जिसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व है।
यह पचन में भी आसान है और यह पेट की गर्मी को छांटता है।
बाजरे की 2 रोटी खाने से ही आपका पेट भरा जाएगा जबकि गेहूं कि आप कम से कम 4 रोटी खाएंगे।
यदि आप बाजरे की रोटी खाते हैं मोटापे को कंट्रोल में कर सकते हो।
रागी का आटा:
रागी का आटा भी ग्लूटेन फ्री आटा है और इसमें भी फाइबर होता है।
फाइबर हमारे पाचन तंत्र को ठीक करके गैसे, एसिडिटी जैसे रोग को रोकता है।
आपको पूरे दिन भेट भरा हुआ महसूस होगा, जो वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण है।
🌹🙏🌹 जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: भाप और गर्म पानी सेवन का तरीका और लाभ
Thu, Jan 11, 2024
*🌹स्वास्थ्🌹**स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है भाप और गर्म पानी का सेवन, जानिए सेवन का तरीका और लाभ*
आमतौर पर सर्दियों में लोग भाप लेते और गर्म पानी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाप और गर्म पानी का सेवन हर मौसम में आपको फायदा पहुंचाएगा। भाप व गर्म पानी आपके गले में जमा चिकनाई और अवरोध को हटाता है यह कई बीमारियों से तो आपको दूर रखता ही है। तो जानते हैं भाप व गर्म पानी से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।1. बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो गर्म पानी का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। सुबह सवेरे खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन नियंत्रण में रहता है, साथ ही यह बॉडी की चर्बी को कम करने में मदद करता है।2. गर्म भाप लेने व पानी पीने से टॉक्सिन क्लीन होते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है। शरीर की सफाई होती है।3. चेहरे पर निखार लाने के लिए गर्म पानी सेवन व भाप बहुत उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है।4. यदि गले में दर्द है तो गर्म पानी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। गले में दर्द में गुनगुने पानी का सेवन बहुत आराम दिलाता है।5. पेट फूलने जैसी समस्या से परेशान हैं तो गर्म पानी पीने से बहुत राहत मिलती है।6. आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नियमित भाप का सेवन व गर्म पानी बहुत फायदेमंद है।7. इससे आपको बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है वहीं यदि आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो रोज गर्म पानी पीएं भाप से रोम छिद्र खुल जाते है और गंदगी अपने आप बाहर आ जाती हैं।8. भाप को त्वचा को साफ रखने एवं साबुन के विकल्प के तौर पर अपनाने से चर्म रोगों से बचाव किया जा सकता है।*"जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।