: बीमा पॉलिसी लेते समय सच बताएं न छिपाएं राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग
Tue, Nov 14, 2023
लोग अक्सर अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए महंगी से महंगी जीवन बीमा पॉलिसी लेते हैं, ताकि उनके ना रहने पर परिवार परेशान न हो।
लेकिन इसमें छोटी सी लापरवाही आपके सपने पर पानी फेर सकती है
। चेन्नई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को नॉमिनी बनाते हुए 2 करोड़ की नौ जीवन बीमा पॉलिसी ली।
लेकिन, उसने स्मोकिंग का जिक्र बीमा पॉलिसी में नहीं किया।
पॉलिसी लेने वाले की जब असमय मौत हो गई तो कंपनी ने क्लेम देने से इनकार कर दिया।
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के जस्टिस अपशाही की पीठ ने कंपनी के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा की
पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनी को हर छोटी बात का जिक्र करना जरूरी है ।
छिपाते हैं तो
वह पॉलिसी धारक और बीमा कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना जाएगा।
यह है मामला: दो बातें छिपाई थी
चेन्नई के के ललित जैन ने 20 अप्रैल से 20 जून 2009 के बीच दो करोड़ की 9 बीमा पॉलिसी ली। ललित ने मेडिकल रिपोर्ट में 15 साल पहले हुई सर्जरी का जिक्र किया,
लेकिन यह नहीं बताया कि वह सिगरेट पीते हैं और कभी-कभार शराब भी हो जाती है ।
पॉलिसी लेने के 5-6 महीने बाद ललित की हार्ट अटैक से मौत हो गई कंपनी ने जांच कराई तो पता चला कि वे सिगरेट शराब पीते थे।
: 5 आदतें हार्ट धमनियों को ब्लॉक होने से बचा सकता हैं
Mon, Nov 13, 2023
*हार्ट की धमनियों को सख्त कर ब्लॉक करने लगती है यह चीज, 5 आदतें इस घातक अनहोनी से बचाएगी, कर लें यह काम*
1. अनहहेल्दी चीजों से दूर रहें-ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए अनहेल्दी चीजों से परहेज करना होगा. प्रोसेस्ड फूड, स्वीटेंड ड्रिंक, कॉर्न सिरप, एनिमल प्रोडक्ट वाली चीजें, ज्यादा तली-भुनी चीजें, ज्यादा मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए. इससे कार्बोहाइड्रैट की मात्रा बढ़ जाएगी जिसका खर्च नहीं होने पर ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाएगी.2. वजन कम करें-वैसे तो ज्यादा वजन शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदेह है लेकिन यदि कोलेस्ट्रॉल या ट्राईग्लिसराइड्स बढ़ा हुआ तो यह और ज्यादा घातक हो जाता है. शरीर में ज्यादा कैलोरी जमा होने के बाद जब यह सही से खर्च नहीं होगा तो पहले से जमा कैलोरी ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ा देगी. इसलिए वजन कम करने से ट्राइग्लिसराइड्स भी कम होने लगेगा.3. सिगरटे-शरााब छोड़ें-अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ तो थोड़ा सा भी सिगरेट-शराब का सेवन घातक हो सकता है. अल्कोहल में हाई कैलोरी शुगर होती है. यह शुगर फैट में बदल जाता है जो ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ा देता है.4. नियमित एक्सरसाइज- यदि ट्राईग्लिसराइड्स या कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए. रोजाना 30 मिनट से 45 मिनट तक की फिजिकल एक्टिविटी ट्राइग्लिसराइड्स या कोलेस्ट्रॉल को को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इससे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा. अगर गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम हो जाएगा.5. हेल्दी डाइट- ट्राइग्लेसरसाइड्स का लेवल कम करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन बहुत जरूरी है. हेल्दी डाइट के लिए रोजाना आप हरी पत्तीदार सीजनल सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज का सेवन करें.
अपने भोजन का 90 प्रतिशत हिस्सा प्लांट बेस्ट डाइट से पूरी करें.
: ठंड में खाइए मिले-जुले अनाज की रोटी
Mon, Nov 13, 2023
*ठंड में खाइए मिले जुले अनाज की रोटी या डिशेस, ये 5 फायदे हो जाएंगे आप को*
1 मल्टीग्रेन आटा या उससे बने व्यंजन आपके शरीर में एक कई तरह के पोषक तत्वों की एक साथ पूर्ति करते हैं, जबकि सामान्य आटे में आपको सीमित पोषण ही मिल पाता है।
2 इसका प्रयोग करने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने में मदद करता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।
3 शरीर को फाइबर अधिक मिलने पर यह वजन कम करने और मोटापा घटाने में भी बेहद सहायक होता है और जिससे आप जल्दी दुबले हो सकते हैं।
4 मल्टीग्रेन कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है और बीमारियां आपसे दूरी बनाए रखती हैं।
5 इसका एक खास फायदा यह भी है कि यह डायबिटीज के मरीजों और रक्तचाप रोगियों के लिए फायदेमंद होता है और शरीर में वसा का जमाव नहीं होने देता।
🌹🙏🌹