: अब मिठाइयों पर निर्माण तिथि प्रदर्शित करना नही करना निर्माता बाध्य नहीं
Sat, Nov 11, 2023
केंद्र सरकार के फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफ
एसएसएआई )नई दिल्ली ने मिठाई कारोबार से जुड़े व्यापारियों को दिवाली से पहले राहत दे दी है।
अब दुकानों के काउंटरों पर रखी मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर लिखने की आदेश वापस ले लि
ए हैं।
अब मनमर्जी से चाहे तो प्रदर्शित कर सकते हैं। पर किसी तरह की बाध्यता नहीं है,
केंद्र
ने
तीन साल पहले ट्रेडिशनल मिल्क प्रोडक्ट को लेकर एक गाइडलाइन जारी की थी।
जिसके तहत मिठाइयों की सेल्फ लाइफ तय की थी
। अथॉरिटी ने फरवरी 2020 में आदेश जारी कर मिठाई पर निर्माण तिथि व बेस्ट बिफोर लिखना अनिवार्य कर दिया था।
: रात में अपनाएं दूध पीने के ये नियम
Fri, Nov 10, 2023
*अगर नहीं अपनाए दूध पीने के ये नियम, तो हो सकती हैं ये सेहत समस्याएं*
1 कई लोगों की आदत होती है, भोजन के बाद दूध पीने की। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे पचने में समय लगता है और आपको भारीपन महसूस होता है।
2 जब भी आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान रखें।
3 खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।
4 प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।
5 अगर आप ताकत और पोषण के लिए दूध पी रहे हैं, तो गाय का दूध लें। लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भैंस का दूध प्रयोग करें। लेकिन भैंस का दूध कफ बढ़ाने का काम भी करता है, इसका ध्यान रखें।
6 कभी भी ठंडा दूध न पिएं, ना ही इसमें चीनी का इस्तेमाल करें। ठंडा दूध धीरे पचता है जिससे पेट में गैस बन सकती है। और चीनी पोषक तत्वों को खत्म कर देती है और पाचन में समस्या पैदा करती है।
🌹🙏🌹 *शुभ धनतेरस
: क्या आप भी 1:00 बजे के बाद सोते हैं तो हो जाएं सावधान
Thu, Nov 9, 2023
*क्या आप भी 1 बजे के बाद सोते हैं तो हो जाएं सावधान, शरीर हो जाएगा खराब*
1. हृदय की समस्या: रिसर्च के अनुसार रात को देर से सोने से हृदय की बिमारियों का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। आपको बता दें कि रात को देर से सोने के कारण ब्लड प्रेशर हाई होता है जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है।2. इम्यूनिटी होती है प्रभावित: कम नींद लेने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। रिसर्च के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेता है तो उसके अंदर इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ता है। साथ ही ऐसे लोग बीमारियों की चपेट में भी जल्दी आ जाते हैं।
3. डायबिटीज का खतरा: भारत में डायबिटीज के मरीजों की संस्ख्या काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। डायबिटीज होने के मुख्य कारणों में से एक कम नींद लेना भी है। पर्याप्त नींद लेने से आपकी ब्लड सुगर लेवल बैलेंस रहती है। साथ ही आपके शरीर को शुगर डाइजेस्ट करने में आसानी होती है। इसलिए डायबिटीज बढ़ने के कारण मरीजों को ठीक से नींद नहीं आती है।
4. कैंसर का खतरा: डायबिटीज के साथ भारत में कैंसर का खतरा भी काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। कैंसर से बचाव के लिए भी आपको पर्याप्त नींद लेने की ज़रूरत है। एक रिसर्च के मुताबिक night owls यानी रात को देर तक जागने वाले लोग अक्सर जंक फूड्स, चाय व धूम्रपान का सेवन आम लोगों के मुकाबले में ज्यादा करते हैं, जिसके कारण कैंसर का खतरा कई गुणा तक बढ़ जाता है।
5. स्ट्रेस की समस्या: देर रात तक जागने वाले लोगों में स्ट्रेस की समस्या अधिक होती है। रूटीन के कारण व्यक्ति सही तरह से पोषक तत्वों का सेवन नहीं करता है जिससे न्यूट्रिशन की कमी होती है। न्यूट्रिशन की कमी के कारण आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। साथ ही रात में देर तक जागने से overthinking बढ़ती है।
🌹🙏