: हींग कई समस्याओं मे कारगर
Mon, Oct 30, 2023
*कई समस्याओं में कारगर हैं, हींग के ये असरकारी उपाय...*
1 हिचकी, डकार या उल्टी होने पर केले के गूदे में मटर के दाने बराबर हींग रखकर खाने से वमन, डकार, हिचकी बंद हो जाएगी।
2 जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो उन्हें दस ग्राम हींग भूनी, बीस ग्राम काला नमक और अस्सी ग्राम बाय-बडंग पीसकर तीनों को मिलाकर रोज थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी के साथ फाँकना चाहिए। याददाश्त दुरुस्त होगी।
3 रोज के खाने में जैसे सब्जी-दाल आदि में हींग का छौंक लगाने से यह पेट की रक्षा करती है।
4 छाती में बलगम या कफ जम जाने पर पानी में हींग डालकर लोशन बनाएं और दो-तीन दिन छाती पर मलें कफ खांसी के साथ बाहर आ जाएगा।
5 हाजमा खराब होने पर पेट में तकलीफ होती है, हिंगाष्टक चूर्ण का सेवन करने से हाजमा ठीक हो जाएगा।
6 दांत दर्द में अफीम और हींग का फाहा रखें तो आराम मिलता है।
7 दाद या चर्म रोग होने पर हींग को पानी में घोलकर लेप बनाकर उस पर लगाने से आराम मिलता है।
🌹🙏
: चाय और कॉफी एक माह छोड़ देने पर शरीर पर देखे ये पांच असर
Sun, Oct 29, 2023
*यदि आप चाय और कॉफी छोड़ देंगे तो 1 माह में ही शरीर में दिखाई देंगे ये 5 असर*1. नींद : चाय और कॉफी छोड़ने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। एक माह बाद आप सुकून की नींद ले सकेंगे। चाय या कॉफी आपके न्यूरॉन्स को सक्रिय करके नींद को बगा देती है।2. दांत : यदि आप चाय और कॉफी छोड़ देते हैं तो आपके दांतों की सड़न, बदबू, पीलापन, कैविटी आदि सभी पर रोक लग जाएगी। चाय और कॉफी से मसूड़े तेजी से खराब होते हैं और इससे वक्त के पहले ही दांत हिल कर निकलने लगते हैं। इसमें एसिड भी होता है जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। चाय-कॉफी छोड़ने से धीरे धीरे दांत मजबूत होकर साफ होने लगते हैं।3. ब्लड प्रेशर : चाय और कॉफी छोड़ने से आपके रक्तचाप में सुधार होता है और वह नेचुरल रूप से काम करने लगता है, क्योंकि कैफीन या निकोटिन आपके ब्लड प्रेशर को अन नेचुरल करता है। चाय या कॉफी हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है।4. टेंशन या डिप्रेशन : चाय और कॉफी छोड़ने के एक माह बाद आपकी चिंताओं या अवसाद में कमी होने लगेगी। क्योंकि कैफीन या निकोटिन आपकी चिंता के स्तर को बढ़ाता है।5. पाचन तंत्र : चाय और कॉफी छोड़ने के एक माह बाद आपके पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से भी व्यक्ति धीरे धीरे छुटकारा पा लेता है। यह आंतों में सड़न को भी रोकता है। यानी चाय-कॉफी दांतों की तरह ही आपकी आंतों में भी सड़न और बदबू पैदा करती है।
: "केला" सेहत के लिए रामबाण है
Fri, Oct 27, 2023
*सेहत के लिए रामबाण है यह लंबा फल, खाने में मीठा, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद, पिघला देगा पेट की चर्बी*
केला को शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है. मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार केला में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे पेट की समस्याओं से निजात मिल सकती है. एक केला में करीब 3.07 ग्राम फाइबर होता है. इसे पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है. हाई फाइबर की वजह से केला वजन घटाने में सहायक है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है.केला मीठा होने के बावजूद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. केला ब्लड शुगर को कंट्रोल करके स्थिर करने में मददगार साबित होता है. केला में मौजूद पोषक तत्व इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ा देते हैं. हालांकि शुगर के मरीजों को एक दिन में 1-2 से ज्यादा केला नहीं खाना चाहिए. लिमिट में केला का सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन अत्यधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है.आपको जानकर हैरानी होगी कि केला खाने से शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है. कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में केला जरूर शामिल कर लेना चाहिए. इससे उनका पेट साफ रहेगा और बीमारियों का खतरा टल जाएगा. अगर आपको पाचन की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर केला का सेवन कर सकते हैं.केला में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. पोटेशियम युक्त फूड्स आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है.केला एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है. इनमें फ्लेवोनोइड्स और एमाइन सहित कई प्रकार के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट सेहत को कई फायदे देते हैं.
🌹🙏🌹