BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

ताकि संगठन की योजनाएं धरातल पर समयबद्ध तरीके से लागू हो सकें। : भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में दिनकर जी भाई साहब का मार्गदर्शन

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Jul 19, 2025

भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक – पर्यावरण और सदस्यता अभियान पर जोर

भोपाल, 18 जुलाई –

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर की महत्वपूर्ण बैठक आज मध्य प्रांत कार्यालय (डी-26, 74 बंगले) में आयोजित हुई। बैठक में ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संघठन मंत्री दिनकर जी भाई साहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। और बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष द्वारा किया गया।

बैठक में महानगर के सभी दायित्ववान पदाधिकारी और भोपाल में निवासरत प्रांत स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा उपभोक्ता अधिकारों और समाजहित को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण पर कार्ययोजना, संगोष्ठियों का आयोजन और सदस्यता अभियान को गति देना रहा।

मुख्य बातें :

1. पर्यावरण संरक्षण पर कार्य – भोपाल महानगर स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

2. सदस्यता अभियान –

शहर भर में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सदस्य बनने वालों की पूरी सूची संपर्क नंबर सहित तैयार कर महानगर कार्यालय में जमा की जाएगी, साथ ही प्रत्येक पदाधिकारी अपने पास इसकी कॉपी भी रखेगा।

नए सदस्यों को ग्राहक पंचायत के अब तक किए गए कार्य और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे संगठन की गतिविधियों से भलीभांति अवगत रहें।

ग्राहक पंचायत ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ सदस्यता बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उपभोक्ता हित और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े ठोस कार्यक्रमों के जरिए समाज में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

समाजहित के लिए योजना का महत्व

ग्राहक पंचायत का यह निर्णय उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, पर्यावरण संवर्धन और संगठित समाज निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है। इस बैठक के बाद, सभी पदाधिकारियों को सदस्यता सूची और आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी स्पष्ट कर दी गई है, ताकि संगठन की योजनाएं धरातल पर समयबद्ध तरीके से लागू हो सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें