विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो" का भोपाल से शंखनाद : स्वदेशी, सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान के तहत विदेशी वस्तुओं की होली जलाई गई
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Aug 6, 2025
"विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो" का भोपाल से शंखनाद
स्वदेशी, सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान के तहत विदेशी वस्तुओं की होली जलाई गई
भोपाल, 6 अगस्त 2025 —
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी, सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत राजधानी भोपाल में “विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो” आंदोलन का शंखनाद किया गया। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजित इस जन-जागरण कार्यक्रम में विदेशी और चाइनीज वस्तुओं की प्रतीकात्मक होली जलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्वदेशी समर्थकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में किया गया, जहां स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 10 नंबर मार्केट एसोसिएशन, व्यापारी बंधु और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🇮🇳 स्वदेशी को लेकर जनजागरण की लहर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि आज जब पूरी दुनिया आर्थिक युद्ध जैसी स्थिति में है और शक्तिशाली देश विकासशील देशों पर दबाव बनाकर अपने हित साधने में लगे हैं, ऐसे में भारत के 1.5 करोड़ से अधिक खुदरा व्यापारी, लघु उद्यमी, किसान और कारीगरों के हितों की रक्षा केवल स्वदेशी और आत्मनिर्भरता से ही संभव है।
मंच से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वदेशी आंदोलन केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग है।
🗣️ प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित
उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा था कि "स्वदेशी और स्वावलंबन ही भारत की समृद्धि का मार्ग है।" इसी प्रेरणा से स्वदेशी जागरण मंच ने देशव्यापी अभियान के तहत यह आयोजन किया।
स्वदेशी जागरण मंच बीते 35 वर्षों से देशभर में विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था, वन उत्पादों पर भरोसा, बेरोजगारी उन्मूलन और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु अभियान चला रहा है।
👥 उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
इस अवसर पर मंच के क्षेत्रीय संघठक श्री केशव दुबोलिया, श्री जितेन्द्र गुप्त, श्रीकांत बुधोलिया, श्रीमती सीमा भारद्वाज, श्रीमती प्रतिभा चतुर्वेदी, श्री शोभराज जी, श्री हेमंत जी, श्री सुरजीत चौहान, श्रीमती शिखा मोनू गोहिल और श्री हरीश चौईथानी जी, अरविंद जी, किशोर जी, आकाश जी, कपिल जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
🔥 विदेशी वस्तुओं की प्रतीकात्मक होली – आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम
कार्यक्रम के अंत में विदेशी और चाइनीज वस्तुओं की होली जलाकर यह संकल्प लिया गया कि "जब तक विदेशी दवाब और आर्थिक दादागिरी समाप्त नहीं होती, तब तक स्वदेशी हमारा मूल मंत्र रहेगा।"
यह आयोजन केवल विरोध नहीं बल्कि राष्ट्रहित में वैकल्पिक स्वदेशी व्यवस्था को अपनाने की दिशा में एक ठोस कदम था।
विज्ञापन