BREAKING NEWS

प्रज्वल’ युवा उत्सव में अंतरमहाविद्यालयीन क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित, ‘माँ’ थीम पर उकेरे भाव

26 नवंबर: संविधान दिवस—एक दस्तावेज नहीं, भारत के लोकतंत्र की आत्मा; जानिए संविधान में क्या लागू हुआ और क्या आज भी अधूरा

रायपुर में 1600 किलो पनीर प्रकरण के बाद भोपाल में डेयरी यूनिटों की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संचालित हो रहा था आम्र पैलेस का कैटरिंग कारोबार, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलय मंदिर,

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: वायरल और हेल्थ प्रॉब्लम आते ही अतिरिक्त समय मिल जाता हैं

Admin

Sat, Sep 2, 2023
वायरल माना क्या होता है ?  हवा, तापमान जो परिवर्तन हुआ, उसमें आपकी शारीरिक प्रतिरोधक शक्ति कम है। शक्ति कम होने के कारण वह वायरस ने इफेक्ट किया है। अपना प्रभाव डाला और उसकी प्रभाव में आ गए तो सर्दी, जुकाम, बुखार हो गया। उसके लिए वह दो चीज देगा। पहली चीज की एंटीबायोटिक देगा जो की वायरस को खत्म करेगा। दूसरा मल्टीविटामिन या विटामिन बी देगा  कि ज्यादा कमजोरी ना आ जाए। फिर वह तीन चीजों की सलाह देगा, ठीक से भोजन किया करो माना पौष्टिक भोजन खाओ सब्जियां खाओ, जिनसे ताकत मिले। दूसरा आराम ठीक से किया करो और तीसरा रहेगा व्यायाम करो। ये तीन चीज होगी तो शारीरिक प्रतिरोधक शक्ति बढ़ेगी । कब आता है अतिरिक्त समय हमारे पास
अब मान लो कि किसी को हार्ट अटैक आ जाए, डॉक्टर के पास जाए और डॉक्टर उसको कहे की देख भाई अगर तेरे को जीना है ना तो रोज सुबह आधा घंटा पैदल चलना पड़ेगा और शाम को आधा घंटा पैदल चलना पड़ेगा। अगर उसने डॉक्टर से कहा कि मुझे तो सुबह समय नहीं मिलेगा, मेरा सारा कारोबार सुबह से ही आरंभ होता है। सारे फोन काल सुबह से ही शुरू होते हैं और शाम को देखेंगे अगर समय मिले तो पैदल चलूंगा। तो डॉक्टर क्या कहेगा मरो, उसके सिवाय कोई अल्टरनेट ही नहीं है तुम्हें अगर बचना है। तो तुम अपना समय खुद निकालो और उसे व्यक्ति को जब जीना है तो अपनी दिनचर्या को फिर से व्यवस्थित करेगा। सुबह आधा घंटा निकालेगा, शाम को भी आधा घंटा निकालेगा, पैदल निकल जाएगा। दो-चार दिन लोगों के फोन आते रहेंगे पर जैसे ही लोगों को पता चलेगा कि इस समय से इस समय पैदल गया होगा तो लोग भी क्या करेंगे या तो पहले फोन करेंगे या बाद में करेंगे लोग तो एडजस्ट हो जाएंगे । लेकिन हमें अपने जीवन को नष्ट थोड़े ही कर देना है दुनिया के कारोबार के पीछे । व्यक्ति को इतनी समझ आती है जब हेल्थ प्रॉब्लम आते हैं तब ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें