: ठंड में मेथी जरूर खाएं
Wed, Oct 25, 2023
*ठंड में मेथी जरूर खाएं, जानिए सेहतमंद फायदे*
मेथी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह संक्रमण से शरीर को दूर रखता है.
मेथी के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह सर्दी और जुकाम से राहत दिलाता है.
मेथी के लड्डू खाने से इम्यूनिटी मज़बूत होती है.
मेथी के लड्डू खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है.
मेथी के लड्डू खाने से जोड़ों के दर्द में फ़ायदा होता है.
मेथी के लड्डू खाने से डायबिटीज़ में फ़ायदा होता है.
मेथी के लड्डू खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है.
मेथी के लड्डू खाने से वज़न कम होता है.
मेथी के लड्डू खाने से बालों के लिए फ़ायदा होता है.
🌹🙏🌹
: डायबिटीज और गुड़ को लेकर ये गलतफहमी
Tue, Oct 24, 2023
*क्या आपको भी है डायबिटीज और गुड़ को लेकर ये गलतफहमी?*
• गुड़ और शक्कर बराबर नुकसान करते हैं :-ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज हो चुकी है उनके लिए गुड़ और शक्कर दोनों ही खतरनाक हैं। ये दोनों ही चीज़ें गन्ने से बनाई जाती हैं जिससे इनमें ग्लेसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को गुड़ या शक्कर के उपयोग से पहले चौंकन्ना रहने की ज़रूरत है। गुड़ में मौजूद शक्कर तेज़ी से शरीर में घुलती है और तुरंत ही शरीर में शुगर लेवल उपर जाता है। बेहतर होगा आप गुड़ न खाएं।• जिन्हें डायबिटीज नहीं है उनके लिए गुड़ :- ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज ने नहीं घेरा है उनके लिए गुड़ एक बेहद बेहतरीन ऑप्शन है। डायबिटीज न हो इस दिशा में सचेत हैं तो शक्कर छोड़ गुड़ अपना लीजिए। गुड़ इम्यूनिटी बढ़ाता है। यह शरीर से ज़हरीले पदार्थ बाहर निकालता है और लिवर का काम आसान करता है। तो डायबिटीज से बचने के लिए गुड़ को अपना दोस्त बना लें।
: अदरक के पानी की खूबियां जान कर रह जाएंगे हैरान
Mon, Oct 23, 2023
*अदरक की चाय के फायदे तो बहुत सुने होंगे, अदरक के पानी की खूबियां जानकर रह जाएंगे हैरान*
1 त्वचा के लिए फायदेमंद :अदरक का पानी पीने से खून साफ रहता है, जिसका असर त्वचा पर बढ़ती चमक के रूप में दिखई देता है। साथ ही ये पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन जैसी परेशानियां से भी बचाता है।
2 प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है : अदरक का पानी पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों की आशंका कम कर देता है।
3 खाना पाचन में फायदेमंद :इसे पीने से आपका पाचन तंत्र सही काम करता है और खाना आसानी से पचने में मदद मिलती है।
4 वजन कम करने में सहायक :इसे नियमित पीने से शरीर का अतिरिक्त फैट खत्म होते जाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
5 कैंसर से रक्षा :अदरक में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में असरदार होते हैं। इसलिए ये कैंसर होने की आशंका को कम करने में सहायक होता है।
🌹🙏🌹