: पसीने की दुर्गंध से छुटकारा कुछ नुस्खे
Thu, Oct 19, 2023
*क्या आपको भी आता है बहुत पसीना? तो ऐसे पाएं पसीने की दुर्गंध से छुटकारा*
1. शरीर के जिन हिस्सों से आपको ज्यादा दुर्गंध आने की समस्या हो, ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले कुछ मिनटों तक उन जगहों पर बर्फ लगाकर रखें। इससे ज्यादा पसीना नहीं आएगा।
2. यदि आपके पैरों के तलवों में ज्यादा पसीना आता है, तो एक टब में पानी भरें और उसमें दो चम्मच फिटकरी पाउडर डाल दें। अब इस टब में दो से पांच मिनट अपने पैरों को डुबोकर बैठें।
3. जो कपड़े आप पूरा दिन पहनकर बाहर गए हों वे कपड़े धोने के बाद ही अलमारी में रखें।
4. ज्यादा समय पहने और बिना धुले कपड़े अलमारी में रखने से उनमें दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं और यह दुर्गंध दूसरे साफ कपड़ों में भी पहुंच जाती है और आप समझ ही नहीं पाते हैं कि साफ-धुले कपड़ों से अजीब सी गंध क्यों आ रही है?
5. इस मौसम में सिंथेटिक कपड़े न पहनें, बल्कि सूती कपड़े ही पहनें। ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके हुए न हों, क्योंकि तंग कपड़ों में ज्यादा पसीना आता है और इससे हवा पास नहीं हो पाती, जिससे दुर्गंध आती है।
6. शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जरुरत पड़े तो दिन में दो बार भी नहा लें।
7. नहाने के लिए नीम या एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।
8. तली-भुनी व मसालायुक्त चीजें इस मौसम में खाने से बचें।
🌹🙏
: डायबिटीज की रोकथाम हेतु घरेलू नुस्खे
Wed, Oct 18, 2023
*डायबिटीज की रोकथाम हेतु घरेलू नुस्खे* -डायबिटीज में शरीर के ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसके कारण कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो सकती है जैसी आंखों की दृष्टि खत्म होना, किडनी फेल होना और हार्ट अटैक तक की भी नौबत आ सकती है इसलिए आप कुछ देसी और घरेलू उपाय करके अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं ।
आप देसी मेथी, काली मिर्च, दालचीनी, नीम, करेला, जामुन इत्यादि का सेवन करके शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
मात्रा - सुबह शाम एक-एक चम्मच पानी से
डायबिटीज में खराब जीवन शैली और खान-पान की आदतें बीमारी का मुख्य कारण है ।
सुबह का नाश्ता 8:00 से 9:00 बजे के बीच में कर ले। दोपहर का भोजन 1:00 बजे के लगभग करें
रात का भोजन 6 - 7 बजे कर ले उसके बाद नहीं करें।- *
: सिर दर्द मिनटों में गायब कुछ नुस्खे
Tue, Oct 17, 2023
*मिनटों में बंद हो जाएगा सिर दर्द, बस इस चीज का करें सेवन*
1. सेब पर नमक डालकर खाएं: अगर आप सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप सेब पर नमक डालकर खा सकते हैं। सिर दर्द से राहत पाने के लिए यह उपाय बेहद कारगर है।
2. एक्यूप्रेशर का प्रयोग करें: सिर दर्द को कम करने के लिए आप एक्यूप्रेशर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द होने पर आप अपनी दोनों हथेलियों को सामने की तरफ ले आइए और फिर एक हाथ से दूसरे हाथ के अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच की जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से आपको सिरदर्द से तुरंत आराम मिलेगा।3. गर्म पानी में नींबू रस: सिर दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। आप एक ग्लास पानी को उबालें और उसमें 2-3 चम्मच नींबू का रस मिला दें। इसके सेवन से आपको सिर दर्द से बहुत जल्द राहत मिलेगी। साथ ही आपके सिर से भारीपन भी कम होगा।
4. तुलसी व अदरक: तुलसी और अदरक दोनों की हर्ब का काम करते हैं और कई हेल्थ प्रॉब्लम से राहत देते हैं। सिर दर्द को कम करने के लिए आप तुलसी व अदरक का रस पी सकते हैं। इसके लिए आप 1 ग्लास पानी में 4-5 तुलसी पत्ती और अदरक का काटकर पानी में उबालना है। इसके सेवन से आपको सिर दर्द से जल्द राहत मिलेगी।5. लौंग के तेल से मालिश: सिर दर्द को दूर करने के लिए आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर दर्द होने पर या रात को सोने से पहले आप लौंग के तेल से अपने सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होगा और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
6. ज्यादा पानी पिएं: पानी की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण भी आपको सिर दर्द की समस्या होती है। सिर दर्द होने पर साधारण तापमान का पानी पिएं। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें जिससे आपको सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
🌹🙏🌹