: सेहत के लिए खाएं काली मिर्च मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स
Sat, Aug 26, 2023
स्वाद के लिए नहीं सेहत के लिए खाएं काली मिर्च एक नहीं मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स !काली मिर्च ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने मदद करती है, बता दें कि ब्लैक पेपर को इंसुलिन का बेस्ट सोर्स माना जाता है, काली मिर्च का सेवन करने से शरीर का रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है, इसलिए डायबिटीज पेशेंट के लिए काली मिर्च को डाइट में शामिल करना बेहतर होता है !कैंसर को दूर रखती है काली मिर्च को रोजाना डाइट में शामिल करने से ब्रेस्ट या बोन कैंसर होने का रिस्क कम होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि काली मिर्च एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज से भरपूर होती है जिसकी वजह से काली मिर्च कैंसर से लड़ने में मददगार होती है ।पेट दुरुस्त रहता है काली मिर्च आंतों के माइक्रोबायोटा को रेगुलेट करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिसकी वजह से काली मिर्च को डाइट में शामिल करने से डाइजेशन मजबूत बनता है, और गैस एसिडिटी जैसे दिक्कत नहीं होती है ।ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करती है, काली मिर्च में मौजूद रिपेयरिंग ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में मददगार रहता है, काली मिर्च को डाइट में शामिल करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है, और अल्जाइमर जैसी बीमारी होने का खतरा कम होता है, साथ ही मेमोरी पावर को बढ़ाने में भी काली मिर्च कारगर है ।गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ती है, काली मिर्च के सेवन से बॉडी में लाइपो प्रोटीन यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, यह बात जानवरों पर की गई एक स्टडी में सामने आई, इसके तहत जिन जानवरों को काली मिर्च खाने के लिए दी गई उनकी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी सुधार पाया गया ।फल या सलाद खाने के ऊपर कालीमिर्च पावडर छिड़क कर खाएं ।
: अदरक के 6 अचूक उपाय जिससे वजन कम करने में मिलती है मदद
Thu, Aug 24, 2023
अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट नामक तत्व होता है जो वास को जलाने में मदद करता है, जिससे वजन आसानी से कम होता है ! गर्म पानी के साथ इसका सेवन मोटापे को कम करने में सहायक है !
नींबू तथा अदरक का पानी वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है इससे आप ओवर ईटिंग से बचते हैं !
आप अदरक की चाय बनाए और उसमें एप्पल सीडर वेनेगर को मिलाकर मिक्सी से फैट लें, फिर इसे ठंडा करके चाय की तरह पिए यह भी वजन कम करने में आश्चर्यजनक रूप से काम करेगा !
वजन कम करने के लिए अदरक का पानी भी बहुत लाभकारी माना गया है ! इसमें शहद, नींबू मिलाकर लेने से भूख कम होती है, तथा वजन कम करने में भी मदद मिलती है ! इसके साथ ही आप अदरक को सुखा कर उसको महीन कर ले, और इससे तैयार सोठ को भी आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं !
आप अदरक का डिटॉक्स पेय भी बनाकर इसका लाभ ले सकते हैं ! इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच कद्दूकस अदरक, तीन बड़े चम्मच नींबू का लेकर दोनों को एक साथ मिला ले और इसे 1 लीटर गर्म पानी में मिक्स करके एक बोतल में भर दें, फिर इसे घूंट घूंट करके दिन भर पीते रहे !
अदरक की चाय में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं, इससे जहां आपको काफी देर तक पेट भरा भरा महसूस होगा, वही या आपको हाइड्रेट बनाए रखने में भी मददगार होगा !
: नारियल पानी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता, ध्यान दें....
Sun, Aug 20, 2023
कृपया किडनी रोगियों
को पानी अधिक नहीं बल्कि बिल्कुल ही कम कम मात्रा में पिलाएं.... किडनी लोड मानती है !
स्वस्थ मनुष्य अगर नारियल पानी पीता है तो यह उसके लिए फायदेमंद है...लेकिन ऐसा रोगी जिसकी किडनी फेल हो चुकी है या किडनी का पेशेंट है उसके लिए यह बहुत ही घातक है...अगर रोगी का पोटैशियम लेवल नॉर्मल से थोड़ा कम है तो एक आध बार पी भी लिया जाए तो कोई हानि नहीं होगीलेकिन अगर पोटैशियम लेवल नॉर्मल या नॉर्मल से थोड़ा अधिक हुआ तो ऐसे में अगर आम, अंगूर, टमाटर, नारियल पानी, केला , पोटेशियम की अधिकता वाले फल आदि का सेवन कर लिया जाए तो रोगी को तुरंत ही हॉस्पिटलाइज होना पड़ेगा.....और जरा सी भी देरी होने पर लगभग मौत निश्चित है.....किडनी रोगी किडनी के फेल होने की वजह से नहीं मरता है..किडनी रोगी अक्सर पोटेशियम के बढ़ने पर ही मरता है....