: नाभि में तेल लगाने के फायदे........
Wed, Aug 16, 2023
नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है !
प्रत्येक दिन अगर आप मात्र दो बूंद तेल की नाभि में डालते हैं तो सेहत के कई आश्चर्यजनक फायदे मिल सकते हैं , यह त्वचा, प्रजनन, आंखों, और मस्तिष्क के लिए अत्यंत उपयोगी है
नाभि में रोजाना तेल लगाने से फटे हुए होठ नर्म और गुलाबी हो जाते हैंइससे आंखों की जलन, खुजली, और सूखापन भी ठीक हो जाता हैनाभि में तेल लगाने से शरीर के किसी भी भाग में सूजन की समस्या खत्म हो जाती हैसरसों का तेल नाभि पर लगाने से घुटने के दर्द में राहत मिलती हैनारी पर सरसों तेल लगाने से हमारे चेहरे की रंगत बढ़ जाती है इसलिए रोजाना आपको नाभि पर सरसों तेल लगाना चाहिएनाभि पर सरसों तेल लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बे ठीक होते हैं
नाभि पर सरसों तेल लगाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है
बादाम का तेल लगाने से त्वचा की रंगत निखर जाती हैनाभि में तेल लगाने से पेट का दर्द कम होता है इससे अपच, फूड प्वाइजनिंग, दस्त, मतली जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है इस तरह की समस्याओं के लिए पिपरमेंट आइल और जिंजर आइल को किसी अन्य तेल के साथ पतला करके नाभि में लगाना चाहियेअगर आप मुहांसों के समस्या से परेशान हैं तो आपको नीम के तेल को नाभि में लगाना चाहिए इससे आपकी कील मुंहासे दूर होने लगेंगे, अगर आपके चेहरे पर कई तरह के दाग की समस्या है तो नींम के तेल नाभि में डालने से दाग दूर होंगे नाभि में लेमन ऑयल लगाने से भी दाग धब्बे दूर होते हैंनाभि प्रजनन तंत्र से जुड़ी हुई होती है इसलिए नाभि में तेल लगाने से प्रजनन क्षमता विकसित होती है कोकोनट, ओलिव ऑयल को नाभि में लगाने से महिलाओं के हार्मोन संतुलित रहते हैं और गर्भधारण की संभावना बढ़ती है नाभि में तेल लगाने से पुरुषों के शरीर की शुक्राणुओं की वृद्धि और सुरक्षा होती हैमाहवारी से संबंधित समस्याओं से आजकल हर दूसरी तीसरी महिला ग्रस्त मिलती हैं, अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द हो तो रूई कि फाहे में थोड़ी सी ब्रांडी लगाकर नाभि में लगाने से यह दर्द तुरंत दूर हो जाता हैनाभि की नियमित रूप से सफाई बहुत जरूरी है इसके लिए कुसुम, जोजोबा, ग्रेप्स सीड्स या इसी तरह के अन्य हल्के तेलों को रूई में लगाकर नाभि में लगाएं और धीरे-धीरे मैल साफ करेंनाभि में मौजूद मैल के कारण बैक्टीरिया और फंगस की पनपने की संभावना होती है इसलिए कोई भी संक्रमण बढ़ सकता है, ऐसे में जरूरी है कि आप संक्रमण को दूर करने वाले असरदार तेलों का प्रयोग करके नाभि को नम बनाकर रखें, इसके लिए कई तेलों में टी ट्री ऑयल और मस्टर्ड ऑयल सबसे असरदार है
: पानी कब और कितना पिएं ?
Wed, Aug 9, 2023
पानी धीरे-धीरे घुट घुट करके पीना चाहिए, ताकि वह शरीर के तापमान के अनुसार हो जाए, पानी हमेशा गिलास पर होठ लगाकर घुट घुट कर करके पीना चाहिए , कुछ लोग गर्दन ऊंची करके पानी ऊपर से पीते हैं यह गलत है क्योंकि ऊपर से पानी पीने से पूरे फूड पाइप में वायु बनती है और उससे वायु दोष उत्पन्न होता है इसकी वजह से अपच , एसिडिटी, खट्टी डकार,
जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द,
आदि की परेशानी होने लगती है (
खड़े होकर पानी न पिए जॉइंट्स कमजोर होते
हैं)
कब पिएं
~ खाना खाने के 30 मिनट पहले (डाइजेशन अच्छा होगा) , एक्सरसाइज करने के 10 मिनट पहले (एनर्जी लेवल बना रहेगा) , चाय या कॉफी पीने से पहले (1 गिलास एसिडिटी नहीं होगी) , नहाने के पहले (1 गिलास हाई बीपी कंट्रोल होगा) , थकान और टेंशन के समय (1 गिलास माइंड रिलैक्स होगा), सोने से पहले ( आधी या एक गिलास स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाव होगा), शाम को नास्ते से पहले (ज्यादा हैवी नाश्ता नहीं होगा), खाना खाने के दौरान (सिर्फ 2 घूंट ), सुबह सो कर उठते ही (2/3गिलास बॉडी डिटॉक्स होगी ,किडनी हेल्दी रहेगी), एक्सरसाइज करने के 20 मिनट पहले (2 गिलास बॉडी हाइड्रेट रहेगी)
: बीमारियों के ये 3 बड़े कारण, कैसे बचें जानिए
Wed, Jul 26, 2023
पहला कारण ~ शरीर में शुगर लेवल का असंतुलित होना, हमारे शरीर को मात्र 5 ग्राम शुगर जरूरत है परंतु हम चावल में 50 ग्राम , गेहूं में 60 ग्राम, चीनी से 100 ग्राम , से अधिक सुगर लेते हैं इसके कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल, और हार्ट अटैक जैसे रोग हो रहे हैं शुगर से कोलेस्ट्रॉल भी बनता और फैट भी बनता है
दूसरा कारण ~ शरीर में हार्मोंश का असंतुलित होना, दूध या दूध से बने प्रोडक्ट को अत्यधिक रूप से सेवन करना, जिसमें स्टेरॉइड रहता है , इससे अस्थमा, थायराइड, ब्रेन प्रॉब्लम आदि कई समस्या जो हार्मोन से जुड़ी है स्टेरॉयड से हार्मोन असंतुलित होता है
तीसरा कारण ~ माइक्रोबीएल का असंतुलित होना , हेल्थ सप्लीमेंट के लिए आजकल प्रोटीन बहुत खाया जा रहा है, और इसी के साथ ही सोयाबीन, मछली, अंडा, और मीट का सेवन भी बहुत हो रहा है इसके चलते घट माइक्रोबस यानी माइक्रोबियल इन बैलेंस हो रहा है इसके कारण किडनी, लिवर, कैंसर, अल्सर आदि कई रोग हो रहे हैं इससे नेचुरल इम्यूनिटी गड़बड़ा जाती हैबीमारियों से बचने के उपाय ~खाना खाने के 10 मिनट बाद पैदल चलें , पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें, पेस्टिसाइड तरीके से उगाए गए अनाज का सेवन न करें, ऑर्गेनिक तरीके से उगाया गए सब्जी फल और अनाज का ही सेवन करें, सुबह नाश्ता जरूर करें और रात का भोजन हल्का-फुल्का ही ले , खाने से पहले सलाद जरूर खाएं खाने के बीच में नहीं , ज्वार, मक्का, ज्वार , बाजरा से बने खाद्य पदार्थ ले ,ककड़ी , टमाटर सभी तरह के सलाद ले, ग्रीन टी पीये , जूस, नींबू पानी, फल, फूल गोभी, रागी, चिया सीड्स, सब्जी का सेवन ही करना होगा